फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government doctors will be on strike today

Rewari News: आज सरकारी चिकित्सकों की रहेगी हड़ताल

Tue, 26 Dec 2023 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 26 Dec 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Government doctors will be on strike today
रेवाड़ी। सरकारी चिकित्सक बुधवार को मांगों को लेकर एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे। चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह 29 दिसंबर से बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

हड़ताल की वजह से जिला नागरिक अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी में मरीजों की ओपीडी प्रभावित हो सकती है। डाॅ. अभिषेक राव ने बताया कि प्रदेशभर में सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक हड़ताल पर रहेंगे। इससे पहले चिकित्सकों ने नौ दिसंबर को दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की थी। तब से लेकर अब तक सरकार के पास उनकी मांगे पूरी करने के लिए तीन सप्ताह का समय था। सरकार ने उनकी मांगों को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया। कई माह पहले सरकार से बातचीत होने के बाद मांगों पर सहमति बन गई थी। फिर भी आज तक किसी मांग को पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द मांगों को पूरा किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed