फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government and organization in the state completely strong: MP

प्रदेश में सरकार और संगठन पूरी तरह से मजबूत : सांसद

Fri, 02 Dec 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Government and organization in the state completely strong: MP
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करते सांसद डॉ. अरविंद शर्मा। संवाद - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। रोहतक लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सरकार व संगठन पूरी तरह से मजबूत है और प्रत्येक वर्ग प्रदेश सरकार के काम-काज से बेहद ही खुश है।
विज्ञापन

सांसद ने दावा किया कि तीसरी बार भी भाजपा की ही सरकार बनेगी और इस समय कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियों के कुछ नहीं बचा है। आदमपुर उपचुनाव व पंचायत चुनाव के नतीजों ने साफ कर दिया है कि भाजपा मजबूत स्थिति में है। सांसद ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा विकास कार्यों को लेकर उठाए गए कदमों की भी सराहना की और कहा कि आज विकास के मामले में अन्य प्रदेश भी हरियाणा का अनुशरण कर रहें है, जोकि बड़ी बात है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सांसद अरविंद शर्मा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। सांसद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश की राजनीति गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की। सांसद ने उन्हें बताया कि भाजपा सरकार से पूरी तरह से जनता खुश है और विपक्ष एक तरह से सिमट गया है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस के पास तो अब कुछ नहीं बचा है, कांग्रेस नेता भी थक हार चुके है। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले करीब आठ वर्ष के कार्यकाल के दौरान गरीब, मजदूर, महिला, व्यापारी सहित हर तबके की समृद्घी के लिए गंभरीता से कार्य किया है। प्रदेश सरकार ने सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास मूलमंत्र पर कार्य किया है। तीन तलाक, धारा 370 व राम मंदिर का निर्माण सहित बहुत से ऐसे कार्य जिन्हें हम सपनों में सोचते थे, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सफलता पूर्वक सिरे चढाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि गरीब व अनुसूचित जाति के छात्रों को अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए सरकार उनके लिए पीजी तक शिक्षा मुफ्त प्रदान करने पर कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि केंद सरकार ने ईमानदारी, ई-गर्वेनेंस की जिस प्रकार मिसाल पेश की है, प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता इसके लिए बधाई के पात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed