{"_id":"6aecd23cfc2ca13b92013a18","slug":"the-team-of-payal-neeraj-khushi-and-himanshi-stood-first-in-the-rangoli-competition-rewari-news-c-198-1-rew1001-248327-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रंगोली स्पर्धा में पायल, नीरज, खुशी और हिमांशी की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रंगोली स्पर्धा में पायल, नीरज, खुशी और हिमांशी की टीम प्रथम
Fri, 06 Nov 2026 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिवाली के उपलक्ष्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कव्वाली में इको फ्रेंडली रंगोली, पेंटिंग और रामायण के प्रमुख पात्रों के आपसी संवाद पर आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में पायल, नीरज, खुशी और हिमांशी की टीम प्रथम रही।
विद्यार्थियों ने फूल, पत्तियों और टहनियों जैसी प्राकृतिक सामग्री का उपयोग कर आकर्षक रंगोलियां बनाईं। इसके अलावा हस्तकला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दीपक, मटकी, बेस और फूलदान आदि पर सुंदर चित्रकारी कर उन्हें सजाया। विद्यार्थियों ने रामायण के प्रमुख पात्रों के संवादों का मंचन भी किया।
रंगोली प्रतियोगिता में पायल, नीरज, खुशी और हिमांशी की टीम ने प्रथम, सचिन ने द्वितीय तथा रोहित, चारू और प्रतीक की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य अनिल यादव और विद्यालय स्टाफ ने विजेताओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राध्यापक अनिल, राम सिंह, श्रीभगवान, सुमेर सिंह, सुनीता यादव, पिंकी यादव, अदिति यादव, पूजा यादव, किरण कुमारी, दीपिका सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।