Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Govardhan festival celebrated with devotion at the New Grain Market; 'Annakoot' prasad distributed to devotees.

Rewari News: नई अनाज मंडी में श्रद्धा के साथ मनाया गोवर्धन पर्व, श्रद्धालुओं को बांटा अन्नकूट प्रसाद

Tue, 10 Nov 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 10 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Govardhan festival celebrated with devotion at the New Grain Market; 'Annakoot' prasad distributed to devotees.
नई अनाज मंडी में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और एसपी हेमेन्द्र सिंह मीणा का स्वागत करते व्यापारी।
रेवाड़ी। नई अनाज मंडी में गोवर्धन पर्व के अवसर पर मंगलवार को अन्नकूट प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर 12 बजे पंडित मोहनलाल ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ आरती-पूजन करवाया।
विज्ञापन

इसके बाद विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और पुलिस अधीक्षक हेमेन्द्र सिंह मीणा आईपीएस ने भगवान लक्ष्मी नारायण, श्याम बाबा और भगवान शिव को अन्नकूट का भोग लगाया। इसके बाद मंडी के व्यापारियों ने शिव मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि नई अनाज मंडी के सभी व्यापारियों ने एकजुटता के साथ अन्नकूट प्रसाद का आयोजन किया है। इसी तरह समाज और राष्ट्र के हित में भी मिलकर कार्य करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने व्यापारियों के इस प्रयास की सराहना की। पुलिस अधीक्षक हेमेन्द्र सिंह मीणा ने सभी व्यापारियों को गोवर्धन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान व्यापारियों ने विधायक और एसपी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र यादव के आदेशानुसार गोवर्धन पर्व पर मंडी में सभी प्रकार का खरीद-फरोख्त कारोबार बंद रहा। कार्यक्रम में नई अनाज मंडी के सभी व्यापारी उपस्थित रहे।

नई अनाज मंडी में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और एसपी हेमेन्द्र सिंह मीणा का स्वागत करते व्यापारी।

नई अनाज मंडी में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और एसपी हेमेन्द्र सिंह मीणा का स्वागत करते व्यापारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed