फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Goods worth Rs 15 lakh stolen from a readymade garments shop

Rewari News: रेडीमेड कपड़ों की दुकान से 15 लाख का माल चोरी

Tue, 19 Aug 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 19 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Goods worth Rs 15 lakh stolen from a readymade garments shop
भिवाड़ी। हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में सरकारी अस्पताल के सामने रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाने वाले समर सिंह यादव की दुकान से चोर 15 लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। चोरों ने न तो शटर तोड़ा और न ही ताले को कोई नुकसान पहुंचाया, बल्कि चोरी के बाद दुकान को दोबारा ताला लगाकर चले गए।
विज्ञापन

घटना के अनुसार समर सिंह यादव ने रविवार रात 9 बजे अपनी दुकान को सही सलामत बंद कर घर गए थे। सोमवार सुबह 8 बजे जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो ताला सही स्थिति में लगा हुआ था, लेकिन अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

दुकान पूरी तरह खाली थी। कपड़ों से भरे कार्टन बॉक्स खाली पड़े थे, और डमी पर लगे कपड़े भी चोर उतार ले गए। दुकान की मालकिन संगीता यादव ने बताया कि दुकान में 14 से 15 लाख रुपये का माल था, जो चोर पूरी तरह समेट ले गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed