{"_id":"6390d8f061d5cc795c4108af","slug":"goods-stolen-from-grocery-store-just-100-meters-away-from-police-booth-rewari-news-rtk665712088","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पुलिस बूथ से महज सौ मीटर दूर किराना की दुकान से सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पुलिस बूथ से महज सौ मीटर दूर किराना की दुकान से सामान चोरी
विज्ञापन
बावल। कस्बा के छोटूराम चौक पर पुलिस बूथ से महज 100 मीटर की दूरी पर किराने की दुकान की खिड़की तोड़कर चोरों ने सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर, नकदी और हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी का पता चलने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं लोगों में पुलिस के प्रति भी गुस्सा है। लोगों का आरोप है कि पुलिस रात को गश्त नहीं करती है, जबकि चौक पर पुलिस का बूथ भी बनाया गया, लेकिन यहां कोई पुलिसकर्मी नहीं रहता। पिछले एक सप्ताह के दौरान यहां चोरी की दो वारदात हो चुकी हैं।
जानकारी के अनुसार पंजाबी मोहल्ला निवासी भावुक नरूला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने छोटूराम चौक पर पुलिस बूूथ के सामने किरयाने की दुकान की हुई है। रोजाना की तरह मंगलवार की रात को दुकान को बंद कर घर चले गए थे। बुधवार की सुबह पड़ोसी दुकानदार का फोन आने पर पता चला कि दुकान में चोरी हो गई है। सूचना के बाद दुकान में आकर देखा तो पीछे की खिड़की टूटी हुई थी और दुकान में रखा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर गल्ले में रखी 1500 रुपये की नकदी, लगभग 10 डिब्बा सिगरेट, शैंपू, तेल, महंगे बॉडी लोशन व अन्य सामान चोरी कर ले गए। यहीं नहीं चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी चोरी कर ले गए। बावल थाना पुलिस ने चोरी मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोट
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। केस दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। जल्द ही चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा। शहर के व्यापारियों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
-विद्यासागर, थाना प्रभारी बावल।