{"_id":"66a68b12c83a92fb7d0d7353","slug":"goods-and-cash-worth-lakhs-stolen-by-breaking-the-glass-of-the-car-rewari-news-c-198-1-fth1001-207408-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गाड़ी का शीशा तोड़कर लाखों का सामान व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गाड़ी का शीशा तोड़कर लाखों का सामान व नकदी चोरी
Sun, 28 Jul 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 28 Jul 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-19 में एक मकान के सामने खड़ी फॉर्च्यूनर कार का शीशा तोड़ कर चोर लाखों रुपये का सामान व एक लाख रुपये से ज्यादा नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-19 निवासी सचिन यादव ने बताया कि वह अपनी फॉर्च्यूनर कार को प्रतिदिन मकान के बाहर खड़ा करते हैं। 27 जुलाई सुबह जब वह गाड़ी के पास गए तो देखा कि गाड़ी की पिछली खिड़की का शीशा टूटा है। गाड़ी के अंदर से करीब डेढ़ लाख का एक मोबाइल फोन, 3 लाख 36 हजार रुपये के गाड़ी के पार्ट्स सहित एक लाख 14 हजार रुपये नकद गायब थे। सचिन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।