फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Good luck and success are birthright: Dinesh

सौभाग्य और सफलता जन्मसिद्ध अधिकार : दिनेश

Wed, 27 Nov 2024 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Good luck and success are birthright: Dinesh
फोटो : 02रेवाड़ी। स्कूल में एक मंच पर एकत्रित हुआ स्टॉफ व संस्था के सदस्य। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। वीर भगत सिंह युवा दल के तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए सतीश सीनियर सेकंडरी स्कूल में प्रेरणादायक कार्यक्रम छू लो आसमान को का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि जब हम विश्वासपूर्वक कहते हैं कि इस काम को निश्चय ही कर लूंगा तो ऐसा कहने मात्र से हमारी ऊर्जा का स्तर कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन

जब हम ठान लेते हैं तो हमें आगे का रास्ता स्वयं दिखाई देने लगता है। आप स्वयं से कहिए कि सौभाग्य और सफलता मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है तो सफलता स्वयं आपको ढूंढते हुए आप तक पहुंच जाती है। अभी हाल ही में हमने देखा ऑस्ट्रेलिया भारत के मैच में भारत की टीम ने पहली पारी में 150 रन बनाए। कम स्कोर के बावजूद भारतीय टीम ने संघर्ष करने का निश्चय किया। अच्छी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण से पहली पारी में 46 रन की बढ़त ली। दूसरी पारी में निश्चयपूर्वक बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को 534 रनों का लक्ष्य दिया। भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को 295 रन के बड़े अंतर से हराया। आपका विश्वास आपकी शक्ति को कई गुना बढ़ा देता है।
विज्ञापन

स्कूल की प्राचार्य सुरभि गोयल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हम अपने स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ उनके संस्कार निर्माण पर विशेष ध्यान देते हैं। हमारे स्कूल के बच्चे खेलों व सांस्कृतिक गतिविधियों में जिले में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त करते हैं। युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने विद्यार्थियों से उनके व्यक्तित्व निर्माण के प्रश्न किये व होनहार विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में प्रवक्ता देवेंद्र कुमार, शिक्षिका सीमा रानी, संगीता, निशा, मोनिका, साधना, अंजू शर्मा, रमनदीप, जितेंद्र बाला व सविता ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed