फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Gomtinagar-Khatipura weekly special train service will operate from March 3 on the occasion of Holi.

Rewari News: होली को लेकर गोमतीनगर–खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन 3 मार्च से

Tue, 10 Feb 2026 07:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 10 Feb 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Gomtinagar-Khatipura weekly special train service will operate from March 3 on the occasion of Holi.
रेवाड़ी। होली पर्व के अवसर पर बढ़ने वाले यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए गोमतीनगर–खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 05023 गोमतीनगर–खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 3 मार्च से 24 मार्च तक कुल चार ट्रिप में चलाई जाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को रात 11:55 बजे गोमतीनगर से रवाना होकर अगले दिन बुधवार को शाम 5:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05024 खातीपुरा–गोमतीनगर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा 4 मार्च से 25 मार्च तक चार ट्रिप में संचालित होगी। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को शाम 6:50 बजे खातीपुरा से रवाना होकर वीरवार को सुबह 11:45 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह विशेष रेल सेवा मार्ग में बदशाहनगर, डालीगंज, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर और बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 डिब्बे लगाए जाएंगे, जिनमें 1 सेकेंड एसी, 2 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed