फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Girls worshiped Goddess Kushmanda for desired groom.

Rewari News: मनचाहे वर के लिए लड़कियों ने मां कूष्मांडा की पूजा की

Fri, 12 Apr 2024 10:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 12 Apr 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Girls worshiped Goddess Kushmanda for desired groom.
रेवाड़ी। मंदिर में पूजा अर्चना करते भक्त। संवाद
रेवाड़ी। नवरात्र के चौथे दिन देवी दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा की गई। पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालु मंदिरों में उमड़ पड़े। देवी कूष्मांडा की पूजा अविवाहित लड़कियां करती हैं, तो उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। सुहागन स्त्रियां को अखंड सौभाग्य मिलता है। इस दौरान लोगों ने माता के जयकारे भी लगाए।
विज्ञापन

बारा हजारी स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित अयोध्या प्रसाद तिवारी ने बताया कि मंदिरों में शाम को भजन-कीर्तन हुआ। शहर के दुर्गा मंदिर, मां मनसा देवी मंदिर, गोल चक्कर स्थित प्राचीन देवी मंदिर आदि में पूजन किया गया। भक्तों ने मैया से आशीर्वाद मांगा। शाम को मां की आरती के बाद भोग लगाया गया और प्रसाद वितरित किया गया। आज पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाएगी। भगवान स्कंद (कार्तिकेय) की माता होने के कारण देवी के इस पांचवें स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है। भगवान स्कंद कुमार कार्तिकेय नाम से भी जाने जाते हैं।
विज्ञापन



मां के शृंगार के लिए खूबसूरत रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। पूजा में कुमकुम, अक्षत, पुष्प, फल आदि से पूजा करें। चंदन लगाएं, माता के सामने घी का दीपक जलाएं। आज के दिन भगवती दुर्गा को केले का भोग लगाना चाहिए। यह प्रसाद ब्राह्मण को दे देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed