{"_id":"66f6b771c1dc4c32e0089719","slug":"girls-students-told-the-importance-of-voting-through-dance-rewari-news-c-198-1-rew1001-209855-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: छात्राओं ने नृत्य से मतदान के महत्व को बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: छात्राओं ने नृत्य से मतदान के महत्व को बताया
Fri, 27 Sep 2024 07:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 27 Sep 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 18रेवाड़ी। कार्यक्रम में नृत्य के माध्यम से मतदान के महत्व का संदेश देतीं छात्राएं। स्र
रेवाड़ी। शहर के एक निजी महाविद्यालय में वीरवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वीप गतिविधियों की नोडल अधिकारी और अतिरिक्त उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने प्रवक्ता सुधीर की।
इसके बाद करनावास स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक और पीएमश्री राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से मतदान के महत्व बताए। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सभी मतदाता 5 अक्तूबर को मतदान में हिस्सा लें। चुनाव लोकतंत्र का त्योहार है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग तथा शिक्षण संस्थाओं द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान, प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता, प्रो. ऋचा शर्मा, स्वीप टीम से डॉ. ज्योत्सना, सतीश मस्तान, पूनम, असिस्टेंट प्रो. मुकुट अग्रवाल, कोरियोग्राफर कमल मेहरा, कैमरामैन जतिन पूनिया, मोनू सैनी आदि उपस्थित थे।