{"_id":"67c8a7a918cec26e91041ded","slug":"girl-students-visited-bawal-industrial-area-rewari-news-c-198-1-rew1001-216084-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: छात्राओं ने बावल औद्योगिक क्षेत्र का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: छात्राओं ने बावल औद्योगिक क्षेत्र का किया दौरा
Thu, 06 Mar 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 06बावल स्थित एक कंपनी में दौरे के दौरान एकत्रित हुई छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। सरकारी महिला रीजनल सेंटर कृष्ण नगर की बीकॉम (ऑनर्स) की छात्राओं ने औद्योगिक क्षेत्र बावल का दौरा किया। छात्राओं को डॉ. यशपाल शर्मा, डॉ. अनिल कुमार यादव और अजय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
दौरे का उद्देश्य छात्राओं को औद्योगिक प्रक्रियाओं और उत्पादन इकाइयों की कार्यप्रणाली से अवगत कराना था। जेआरजी ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधन ने छात्राओं को निर्माण प्रक्रिया, आपूर्ति शृंखला प्रबंधन और गुणवत्ता नियंत्रण की जानकारी दी। कंपनी के विशेषज्ञों ने छात्राओं के साथ बातचीत की और औद्योगिक संचालन, करियर के अवसरों और उद्योग की आवश्यकताओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। इस मौके पर डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अंजलि यादव, आनंद प्रकाश और सविता यादव मौजूद रहे।