फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   General Secretary of the State Child Welfare Council inspected Bal Bhavan.

Rewari News: राज्य बाल कल्याण परिषद की महासचिव ने किया बाल भवन का निरीक्षण

Fri, 21 Aug 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 21 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
General Secretary of the State Child Welfare Council inspected Bal Bhavan.
बाल भवन का दौरा करतीं मानद महासचिव मीना कंबोज। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव मीना कंबोज ने शुक्रवार को जिला बाल कल्याण परिषद के मॉडल टाउन स्थित बाल भवन और आस्था कुंज बाल गृह का दौरा किया। जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव और मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

दौरे के दौरान मीना कंबोज ने बाल भवन में संचालित नृत्य एवं संगीत कक्षाओं, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, बाल पुस्तक बैंक, नीट-जेईई कोचिंग, सौंदर्य देखभाल, फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षण केंद्र और डिजिटल पुस्तकालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों के लिए संचालित शैक्षणिक, कौशल विकास और रचनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानद महासचिव ने बाल उद्यान में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश दिया। उनके साथ मुख्यालय से आई बाल कल्याण अधिकारी सरोज बाला ने भी पौधरोपण किया।

इसके बाद दोनों अधिकारियों ने आस्था कुंज बाल गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के रहन-सहन, सुरक्षा, स्वास्थ्य, खान-पान और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दत्तक ग्रहण एजेंसी में रह रहे छह वर्ष से कम आयु के बच्चों की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर कार्यप्रणाली पर संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed