{"_id":"62dc291e5707b2457163a4e2","slug":"general-elections-of-panchayati-raj-institutions-will-be-held-in-september-dhanpat-rewari-news-rtk653163485","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर में होंगे पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव : धनपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर में होंगे पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव : धनपत
विज्ञापन
पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करते हरियाणा राज्
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। लघु सचिवालय में शनिवार को पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के मद्देनजर हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त धनपत सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आयोग की ओर से प्रदेश में अधिसूचना जारी होने बाद सितंबर में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव करवाए जाएंगे। आयोग निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए कृतसंकल्प है।
उन्होंने कहा कि पंच का चुनाव मतपत्र से होगा, जबकि जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों और सरपंच के चुनाव ईवीएम के माध्यम से कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना महत्वपूर्ण है। सभी अधिकारी व कर्मचारी निष्पक्ष रहकर ड्यूटी करें और पंचायती राज चुनाव के नियमों व अधिनियम का पालन करें। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति बूथों पर विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। चुनाव के दौरान अवैध शराब पर पूरी नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव से संबंधित जो चुनाव सामग्री स्थानीय स्तर पर खरीदी जानी है उसकी समय रहते व्यवस्था कर लें। इस बैठक मे एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, सीटीएम देवेंद्र शर्मा, एडिशनल सीईओ जिला परिषद जयप्रकाश, डीडीपीओ एचपी बसंल, जीएम रोडवेज रवीश हुड्डा, डीएसपी बावल राजेश लोहान आदि मौजूद रहे।
‘अयोग्य उम्मीदवार चुनाव न लड़ सके’
राज्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि ईवीएम को चलाकर देख लें। ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न आए। उन्होंने निर्देश दिए कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता का ध्यान रखा जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई अयोग्य उम्मीदवार चुनाव न लड़ सके। उन्होंने कहा कि किसी भी मृतक व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में न रहे उसके लिए समय रहते जरूरी कार्यवाही पूरी कर लें। सभी मतदान केंद्रों पर रैंप, शौचालयों, पेयजल, बिजली आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथों पर कोई कमी है तो उसे पूरा कर लें।
विज्ञापन
बीसीए वर्ग के लिए आरक्षण का निर्णय ट्रिपल लेयर टेस्ट के बाद होगा तय
मतदान और मतगणना का प्रशिक्षण कर्मचारियों को समय रहते दिया जाए। हर बूथ पर ईवीएम और चुनाव सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनर की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी उनके पैतृक गांव में न लगाई जाए। पंचायत चुनाव में बीसीए वर्ग के लिए आरक्षण का निर्णय ट्रिपल लेयर टेस्ट के बाद ही तय हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में पंचायत चुनाव एक ही चरण में कराए जाएंगे। उन्होंने प्रदेश के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ व मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी मतदाताओं को पंचायत चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि उनके गांव में अधिक से अधिक विकास कार्य हो सकें।
आयोग की सभी हिदायतों की दृढ़ता से पालन की जाएगी : डीसी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग ने राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह का बैठक में स्वागत करते हुए पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव बारे जिला प्रशासन की ओर से की गई तैयारियों बारे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में 18 जिला परिषद सदस्यों, 143 पंचायत समिति सदस्यों, 365 सरपंचों व 3133 पंचों के चुनाव होने हैं, जिसके लिए जिले में 628 बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों पर 2 लाख 92 हजार 760 पुरुष व 2 लाख 66 हजार 960 महिला व एक अन्य मतदाता है। उन्होंने कहा कि जिले में किसी गांव व ढाणी में मतदान केंद्र को लेकर कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार जिला में एक हजार मतदाताओं पर एक बूथ बनाया गया है। आयोग की ओर से जारी की गई सभी हिदायतों की दृढ़ता से पालना सुनिश्चित की जाएगी।