फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Geeta Jayanti festival from today, will see beautiful programs

गीता जयंती महोत्सव आज से, मनोहारी कार्यक्रम देखने को मिलेंगे

Sun, 12 Dec 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Geeta Jayanti festival from today, will see beautiful programs
बाल भवन में गीता महोत्सव के लिए रंगोली बनातीं छात्राएं। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। बाल भवन परिसर में आयोजित किए जाने वाले तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज आज होगा। महोत्सव के तहत तीनों दिन दर्शकों को गीता पर आधारित अलग-अलग मनोहारी कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। महोत्सव के लिए बाल भवन को गीतापुरम के रूप में सजाया गया है।
विज्ञापन

डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रम गीता जयंती की गरिमा के अनुरूप आयोजित होंगे और जन-जन को महापुराण गीता का सार्थक संदेश दिया जाएगा। महोत्सव में गीता थीम के साथ-साथ आजादी का अमृत महोत्सव पर आधारित सेमिनार, हवन पाठ, विद्यार्थियों द्वारा पेंटिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति सहित प्रदर्शनी व नगर शोभा यात्रा जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसी प्रकार से सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की ओर से स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

-----------------------
सेल्फी प्वाइंट व हरियाणवी पगड़ी होगी आकर्षण का केंद्र
इस दौरान दर्शकों के लिए गीता पर आधारित विभिन्न प्रकार के सेल्फी प्वाइंट दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे। महोत्सव में आने वाले दर्शक इन प्वाइंट पर सेल्फी ले सकेंगे। इसके अलावा दर्शकों के लिए हरियाणवी पगड़ी बंधवाने की भी व्यवस्था की जाएगी। महोत्सव के दौरान प्रदेश के पारंपरिक नगाड़ा, जोगी, जंगम, डेरू, बीन इत्यादि वाद्य यंत्रों व विधाओं का भी प्रदर्शन किया जाएगा ताकि नई पीढ़ी भी प्राचीन सांस्कृतिक विधाओं से रूबरू हो सके। डीसी ने कहा कि जन भागीदारी से गीता जयंती महोत्सव को भव्य एवं गरीमामयी ढंग से आयोजन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
श्रीमद्भागवत गीता एवं आजादी का अमृत महोत्सव थीम पर लगेगी प्रदर्शनी
समारोह स्थल पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित कुमार अग्रवाल व डीसी यशेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में श्रीमद्भागवत गीता एवं आजादी का अमृत महोत्सव के थीम पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जो 12 से 14 दिसंबर तक जारी रहेंगे। प्रदर्शनी में महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम के जीवन वृतांत सहित रेजांगला के अमर शहीदों के गौरवमयी इतिहास को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed