{"_id":"6508a66ce88a413e750b8a24","slug":"garbage-pile-in-front-of-mini-secretariat-rewari-news-c-198-1-rew1001-4647-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: लघु सचिवालय के सामने लगा कूड़े का ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: लघु सचिवालय के सामने लगा कूड़े का ढेर
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में कचरे का अंबार स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ाने लगा है। हर जगह फैली गंदगी से लोग आए दिन परेशान हो रहे हैं। अकेले इतने बड़े कचरे के अंबार से पार पाना उनके लिए मुश्किल है। ऐसे में शहर के नागरिक नगर परिषद की ओर मुंह ताक रही है। वहीं नगर परिषद भी सुस्त पड़ गई है। लोगों का कहना है कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए अधिकारियों को विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। शहर का पॉश कहे जाने वाले रिहायशी सेक्टर, वीआईपी सड़कों व धार्मिक स्थानों के आसपास लगे गंदगी के ढेर प्रशासनिक दावों को तार-तार करते नजर आ रहे हैं। लघु सचिवालय के सामने, सेक्टर-1, 4 व 5 में लोग खाली पड़े प्लॉट में कचरे के ढेर लगे हुए हैं।
लोगों को कर रहे जागरूक
स्वच्छता अभियान के तहत जिला प्रशासन की ओर से गांव व शहरों में गंदगी को खत्म करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान पर लाखों रुपये खर्च किया जाता है। लोगों को गंदगी से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ इसके बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं, लेकिन शहरी क्षेत्रों में गांव से भी बदतर हालात होते जा रहे हैं। प्रशासन की विमुखता के कारण सड़कों के आसपास कूड़े-गंदगी के ढेर पड़े हैं।
लघु सचिवालय के सामने कचरे के ढेर
जिला प्रशासन के मुख्यालय के समीप भी लगे गंदगी के ढेरों से भी प्रशासन के दावों की पोल खुल रही है। लघु सचिवालय के पास पड़े गंदगी के ढेर इस बात का प्रमाण है। लोगों का कहना है कि प्रशासन स्वच्छता के अभियान के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर वाह-वाही लूटने में लगा हुआ है, लेकिन उन्हें शहरी क्षेत्रों में गंदगी के ढेर नजर नहीं आते हैं।