फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Garbage is everywhere in the city, there are only 300 sweepers for a population of 3 lakh

Rewari News: शहर में हर जगह कूड़ा, 3 लाख की आबादी पर महज 300 सफाईकर्मी

Thu, 21 Aug 2025 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Garbage is everywhere in the city, there are only 300 sweepers for a population of 3 lakh
फोटो: 20रेवाड़ी। राजीव चौक के पास पड़ा कूड़ा। संवाद
रेवाड़ी। शहर में इन दिनों चरमराई सफाई व्यवस्था से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के अधिकतर काॅलोनियों, गलियों, वार्डों और सड़कों के किनारे लगे कूड़े के ढेर नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। शहर में 300 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं लेकिन शहर की तीन लाख की आबादी को देखते हुए कर्मचारियों की संख्या काफी कम है।
विज्ञापन

शहर में करीब 900 सफाई कर्मचारियों की जरूरत है। इसके चलते नगर के अधिकतर वार्डाें में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। कई जगह तो कूड़ा डंप किया जा रहा है। नगर के कुछ वार्ड ऐसे भी हैं जिनमें सफाई व्यवस्था पूरी तरह दम तोड़ चुकी है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि गली-मोहल्लों में कभी-कभी सफाई होती है। सफाईकर्मियों की कार्यशैली भी कूड़े, कचरे के उठान में बहुत बड़ी बाधक बनी हुई है। इसके कारण शहर के अधिकांश क्षेत्रों में कूड़े का ढेर सड़क किनारे लगा रहता है। कूड़ा निस्तारित नहीं होने से दुर्गंध उठती है। बीमारी फैलने का भी डर बना रहता है। लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------

दो दिन पूर्व भी दुकानदारों ने लगाया था जाम
कानोड गेट के पास कूड़ा नहीं उठाए जाने से नाराज दुकानदारों ने दो दिन पूर्व ही रास्ता जाम कर दिया था। दो घंटे तक जाम लगे होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानदारों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद सफाई कर्मचारियों को बुलाकर सारा कूड़ा बुलडोजर से उठवाया।


क्या कहते हैं लोग


शहर में सफाई व्यवस्था खराब है। नगर परिषद के नगरायुक्त नए आए हैं। उन्होंने व्यवस्थाओं को लेकर शहर का दौरा भी किया है। उन्हें भी इस पर ध्यान देना चाहिए। कर्मचारियों की कमी को पूरा करना चाहिए। -सुरेंद्र यादव, शहरवासी

-----------
शहर में सफाई व्यवस्था की हालत दयनीय होती जा रही है। इसके बावजूद नगर परिषद द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हमारे पास कर्मचारियों की कमी है। जल्द व्यवस्था ठीक हो। -राकेश भार्गव, शहरवासी
-----------



नगर परिषद कर्मचारियों के पास संसाधनों की कमी है। कर्मचारी भी आबादी को देखते हुए पूरे नहीं है। इससे समस्या आ रही है। प्रशासन से मांग है कि जल्द व्यवस्था दुरुस्त की जाए। -बलजीत सैनी, शहरवासी
------------



सफाई कर्मचारियों की कमी है जिसके कारण सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। प्रयास कर रहे हैं कि जल्द ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके। नगरायुक्त भी शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शहर का दौरा कर रहे हैं। आमजन से भी अपील है कि शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। -प्रियंका यादव, ब्रांड एंबेसडर, स्वच्छता अभियान रेवाड़ी

----------------------
वर्जन
शहर में सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। कर्मचारियों की कमी जरूर है लेकिन कूड़े का लगातार उठान कराया जा रहा है। सभी कर्मचारी अपने कार्य में जुटे हुए हैं। -सुधीर कुमार, सीएसआई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed