{"_id":"66ddf9d55f85f862a70f1de4","slug":"ganpati-bappa-is-also-present-in-bmg-city-rewari-news-c-198-1-rew1001-209092-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बीएमजी सिटी में भी विराजे गणपति बप्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बीएमजी सिटी में भी विराजे गणपति बप्पा
Mon, 09 Sep 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 09 Sep 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 01रेवाड़ी। बीएमजी सिटी के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में गणपति की मूर्ति स्थापित कर पूजा
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित बीएमजी सिटी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में गणपति की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में मंदिर में बीएमजी ग्रुप के निदेशक राधेश्याम गुप्ता ने पूजा अर्चना की। इस मौके पर आसपास के सभी श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की आरती कर भजन कीर्तन किया। मंदिर के पुजारी प्रकाश मिश्रा ने बताया कि गणपति की प्रतिमा मिट्टी की बनाई गई है। इनका विसर्जन भी मंदिर प्रांगण में ही किया जाएगा। पुजारी ने बताया कि सुबह शाम दोनों समय गणपति बप्पा की आरती एवं पूजन किया जाएगा और दिन के समय भजन कीर्तन किया जाएगा। इस अवसर पर बीएमजी सिटी के एलिगेंट हाइट, बीएमजी होम्स एवं अंतरिक्ष टावर के लोगों ने पूजा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।