फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Friend had gone to buy Diwali goods, died

दिवाली का सामान खरीदने गए थे दोस्त, मिली मौत

Fri, 05 Nov 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Friend had gone to buy Diwali goods, died
दीपावली के दिन 4 नवंबर को दिवाली की खुशियां मनाने के लिए सामान खरीदने के लिए बाजार आए दो दोस्तों की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। अभी वे बस स्टैंड के पास कार में बैठे ही थे कि पैदल आए बदमाशों ने उन पर गोलियां मारकर हत्या कर दी। दिवाली की खुशियां मनाने की मन में खुशी लिए युवकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। जिस वक्त वारदात हुई उस समय बाजार में काफी भीड़ थी, जिसका फायदा उठाकर बदमाश आसानी से फरार हो गए। यशदेव घर का इकलौता चिराग था तो अक्षय उर्फ बादशाह तीन भाई था। उसके एक भाई की दो साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी, जबकि उसका 18 वर्षीय छोटा भाई मेहनत मजदूरी करता है। बादशाह के परिवार कि पृष्ठभूमि बेहद गरीब परिवार कि है। पिछले वर्ष ही अक्षय उर्फ बादशाह ने लव मैरिज कि थी। पुलिस गांव में माहौल तनावपूर्ण न हो इसको लेकर पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। गांव के लोगों ने यह बात कर दी है कि हत्या की वजह पहले हुए जिला परिषद चुनाव की रंजिश है। दोनों युवकों के शवों का शुक्रवार शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
एक ओर जहां पुलिस कप्तान बदलते ही जिले में चर्चा हुई थी कि रेवाड़ी में हो रहे अपराधों पर रोक लगेगी, वहबीं रेवाड़ी कि बात छोड़िए कोसली जैसे शांत क्षेत्र में दीपावली पर्व पर चार लोगों की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। एक दिन में पांच लोगों की हत्या से पुलिस कि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

आशंका में बताए गए दो युवक अन्य मामले में पहले से जेल में
इस विषय में कोसली के पुलिस उप अधीक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि यशदेव कि मां सुषमा देवी कि शिकायत पर हत्या का नामजद मामला दर्ज कर लिया गया है। निज युवकों पर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है वे पहले ही अन्य मामले में जेल में हैं। इसके अलावा अन्य लोगों कि गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं, जो जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस उम्मीद कर रही है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed