फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   freedom, fighter, family, strik,

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों ने किया प्रदर्शन

Thu, 27 Oct 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 27 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
नेताजी सुभाष संगठन हरियाणा स्टेट जिला रेवाड़ी के कार्यकर्ताओं ने गलत तरीके से स्वतंत्रता सेनानी दर्जा देने को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने वीरवार को जुलूस के रूप में लघु सचिवालय गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सुमेर सिंह सांगवान ने जिला उपायुक्त डा. यश गर्ग के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने सरकार के फैसले के खिलाफ रोष प्रकट किया।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। सरकार किसी को भी सम्मान दे चाहे तो इन आंदोलनकारियों को मंत्री बना दे, भारत रत्न दे, हमें कोई एतराज नहीं है लेकिन स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा देना हमें कतई बर्दाश्त नहीं है। संवैधानिक तौर पर स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ने वालों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा दिया गया था। सरकार अब जो 1957-66 हिंदी आंदोलनकारियों एवं 1975-76 सत्ता के लिए संघर्ष करने वाले कौन से स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी है।
विज्ञापन

एक प्रकार से सत्ता के बदलाव का आंदोलन कहना उचित होगा, सक्रिय योगदान करते हुए जो नेता, कार्यकर्ता जेलों में गए थे, उन्हें स्वतंत्रता सेनानियों का दर्जा दिया जाना भाजपा सरकार की ओछी मानसिकता दर्शाता है। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश महासचिव उमेद यादव, शर्मिला देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, संतरा देवी, राकेश देवी, अनामिका, सरोज, सुरेश यादव, बाबू लाल, राजेंद्र खोला, सोमदत बीकानेर, राज बहादुर, हंसराज, भोम सिंह, मीर सिंह, धर्मवीर यादव, जगदीश, मामचंद, रणवीर सिंह, यादराम, सुभाष, बिशम्बर दयाल, ओमप्रकाश बनवारी लाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed