{"_id":"617edddfef5f8a4de94e8a82","slug":"fraudulently-took-gold-chain-and-ring-from-mother-and-daughter-rewari-news-rtk628686849","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर मां-बेटी से ली सोने की चेन और अंगूठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी कर मां-बेटी से ली सोने की चेन और अंगूठी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाईवाली चौक पर दो शातिर युवकों ने मां-बेटी के साथ धोखाधड़ी कर सोने की चेन और अंगूठी ठग ली। ठगी का पता लगने के बाद पीड़िता ने भाड़ावास चौकी पुलिस में शिकायत दी है।
पुलिस को दी शिकायत में खड्डा बस्ती निवासी सीमा यादव ने कहा कि वह शनिवार को अपनी मां शारदा देवी के साथ बाजार गई हुई थी। बाजार में खरीदारी करने के बाद वह घर लौट रही थी। नाईवाली चौक पर उन्हें दो अनजान युवक मिले और उनसे कहा कि उसके मालिक ने मारपीट कर घर से दुकान से निकाल दिया है। उसके पास 15-20 लाख रुपये हैं और सभी 500-500 के नोट हैं। वह यह रुपये लेकर दो-दो हजार के नोट में बदलवा दें। युवक ने मां-बेटी को रुपये देने का लालच देकर और अपनी बातों में उलझा कर सोने की चेन और अंगूठी लेकर एक रुमाल में बांध दिए। युवक ने बताया कि वह यह सोने की चेन और अंगूठी अपने साथी को दिखाकर वापस लौटा देगा। कुछ देर बाद युवक ने रुमाल में बांधी सोने की चेन और अंगूठी वापस सीमा को लौटा दी और वहां से चले गए। युवकों के जाने के बाद उन्होंने रुमाल को देखा तो उसमें एक 500 का नोट और एक डिब्बा बंधा हुआ था। रुमाल खोलने के बाद उन्हें ठगे जाने का पता लगा और पुलिस को शिकायत दी। भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने सीमा यादव की शिकायत पर ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।