{"_id":"62093e04cddd33068f3dbb60","slug":"four-year-old-girl-molested-in-school-report-filed-rewari-news-rtk638319069","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में चार वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में चार वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने यहां के एक निजी स्कूल के छात्र पर उनकी चार वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-छह थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया है कि उनकी बेटी एलकेजी कक्षा की छात्रा है। नौ फरवरी की रात उनकी बेटी दर्द के कारण रोने लगी। पत्नी ने देखा तो बच्ची के शरीर के नाजुक हिस्सों में चोट के निशान थे। बच्ची से पूछा तो उसने बताया कि कक्षा में उसके साथ ही पढ़ने वाले एक छात्र ने दरवाजा बंद कर छेड़छाड़ की थी। साथ ही उसने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। अगले दिन वह अपनी बेटी को धारूहेड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने पुलिस और स्कूल को सूचित करने की सलाह देकर लौटा दिया था।
शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर अपराध को महज एक छोटा बच्चा ही अंजाम नहीं दे सकता। निश्चित तौर पर कोई बड़ा भी वारदात में शामिल है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज मांगी तो पहले स्कूल ने कहा कि कैमरा खराब है। बाद में तकनीशियन को बुलाकर जांच कराई तो जिस दिन की घटना है उस दिन की फुटेज गायब मिली। पीड़ित ने पुलिस से निष्पक्षता से मामले की जांच करके आरोपी को पकड़ने की मांग की है।