{"_id":"678014aa15199459420f205d","slug":"four-smugglers-arrested-with-five-kilos-and-620-grams-of-ganja-rewari-news-c-198-1-rew1001-213785-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पांच किलो 620 ग्राम गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पांच किलो 620 ग्राम गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Thu, 09 Jan 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 23पकड़े गए चार आरोपी। स्रोत: पीआरओ
- फोटो : स्रोतः परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। माॅडल टाउन थाना पुलिस ने करीब 1 लाख रुपये की कीमत के 5 किलो 620 ग्राम गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आईओसी चौक के पास कंटेनर डिपो वाले रोड पर नाकाबंदी कर राजस्थान की तरफ से आ रही कार रोका। कार चालक कंवरपाल सिंह निवासी गांव प्रागपुरा जिला कोटपुतली बहरोड़ राजस्थान, संजय निवासी गांव काटी खेड़ी जिला महेंद्रगढ़, सुमित निवासी गांव बिहाली जिला महेंद्रगढ़ व भवानी शंकर निवासी गांव शहदपुर जिला महेंद्रगढ़ को पकड़ लिया। डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण की मौजूदगी में गाड़ी की तलाशी लेने पर दो थैलों में 5 किलो 620 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 लाख रुपये है। बरामद मादक पदार्थ एवं गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत थाना माॅडल टाउन रेवाड़ी में मामला दर्ज कर आगामी जांच इकाई द्वारा आरोपियों से बरामद मादक पदार्थ के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।