फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Four people died from Corona, 227 new infected found

कोरोना से चार लोगों की मौत, 227 नए संक्रमित मिले

Sun, 23 May 2021 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Four people died from Corona, 227 new infected found
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिले में रविवार को कोविड संक्रमण के 227 नये मामले सामने आए हैं। कोरोना की वजह से चार लोगों की मौत हुई है तो 149 लोग ठीक हुए हैं। जिले में पिछले 24 घंटे में आरटीपीसीआर व रैपिड एंटीजन के कुल 601 टेस्ट हुए। जिले में कोरोना संक्रमित के कुल 1341 मामले सक्रिय हैं। इनमें से 905 लोग होम आइसोलेट हैं। कोविड नोडल अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश ने बताया कि जिले में संक्रमण की दर में कमी आ रही है। लेकिन लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। आज 21 केंद्रों पर होगा टीकाकरण
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र से चार हजार डोज मिलने के बाद सोमवार को 21 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को 18 से 44 उम्र के लोगों के लिए 14 केंद्रों पर टीके लगेंगे। इनमें नागरिक अस्पताल, गुरावड़ा, कोसली, मीरपुर, डहीना, सेक्टर-4, भाड़ावास, बव्वा, मसानी, कसौला व सीहा सीएचसी व पीएचसी पर 100-100 डोज लगाई जाएगी। इसके अलावा 45 से ऊपर के लोगों को नागरिक अस्पताल रेवाड़ी, धारूहेड़ा, खोल, गंगायचा अहीर सहित सात केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। रविवार को भी 2930 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed