फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Four miscreants arrested for robbing a toll worker

टोलकर्मी से लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

Thu, 25 Nov 2021 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Four miscreants arrested for robbing a toll worker
जुलाई में दिनदहाड़े टोल कर्मचारी के साथ मारपीट कर नकदी से भरा बैग छीनने के मामले में नाहड़ चौकी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जिला झज्जर के गांव कोयलपुर निवासी राजेश उर्फ मोगल, टिकू, विकास उर्फ फफूल व प्रदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से लूट की रकम व एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। आरोपी राजेश के खिलाफ साल्हावास थाना में हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गांव भडंगी निवासी प्रवीण कुमार लोकनिर्माण विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत है और गांव गुजरवास स्थित टोल टेक्स पर नकदी कलेक्शन की ड्यूटी करता है। वह 25 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे टोल से 58,540 रुपये लेकर साइकिल से अपने गांव जा रहा था। उसने नकदी बैग में रखी हुई थी। बैग में जरूरी कागजात भी थे। भड़ंगी रोड पर नहर के निकट पहुंचे मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने पीछे से टक्कर मार कर गिरा दिया था। तीनों युवक प्रवीण के साथ मारपीट कर नकदी से भरा बैग छीन ले गए थे। नाहड़ चौकी पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने गांव कोयलपुर निवासी राजेश उर्फ मोगल, टिकू, विकास उर्फ फफूल व प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से लूट की रकम के 42 हजार रुपये व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पूछताछ में पता लगा कि राजेश उर्फ मोगल, टिकू व विकास उर्फ फफूल ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था और प्रदीप ने पूरी साजिश रची थी। आरोपी राजेश के खिलाफ जिला झज्जर के साल्हावास थाना में भी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed