फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   four lakhs extortion, doctor, online payment, rewari

डॉक्टर से बदमाशों ने मांगी चार लाख रुपये की रंगदारी, पैसा ऑनलाइन भेजने की धमकी

Thu, 23 Jul 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
four lakhs extortion, doctor, online payment, rewari
रंगदारी मांगने के बाद डॉक्टर के घर के बाहर तैनात पुलिस। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-चार निवासी एक डॉक्टर से बदमाशों ने फोन कर चार लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने व पुलिस को शिकयत करने पर बदमाशों ने परिवार के सदस्य को जान से मारने की धमकी दी है। डॉक्टर से रंगदारी मांगने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस व सीआईए ने जांच शुरू की है। एहतियातन पुलिस ने डॉक्टर को सुरक्षा मुहैया करा दी है तथा अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शहर की शिव कालोनी निवासी डॉ. आशीष वर्तमान में सेक्टर-चार में परिवार के साथ किराये पर रहते हैं और गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं। वीरवार की दोपहर उसकी मां रेनू शर्मा के पास किसी व्यक्ति का फोन आया तथा डॉक्टर आशीष के बारे में पूछताछ की। किसी मरीज का फोन समझ कर उन्होंने कॉल करने वाले को डॉ. आशीष के मोबाइल नंबर दे दिए। कुछ देर बाद बदमाश ने डॉ. आशीष को कॉल किया और चार लाख रुपये देने की धमकी दी। बदमाश ने कहा कि पैसे आनलाइन भेजने हैं। इस बारे में यदि पुलिस को सूचना दी तो परिवार का एक सदस्य कम हो जाएगा। इसे कोई मेडिकल डील मत समझना चार लाख रुपये जमा कर देना। एसएचओ को दी सूचना
विज्ञापन

अज्ञात व्यक्ति द्वारा रंगदारी की धमकी देने की सूचना डॉ. आशीष ने मॉडल टाउन थाना एसएचओ बिजेंद्र कुमार को सूचना दी। सूचना के बाद एसएचओ बिजेंद्र कुमार व सीआईए इंचार्ज विद्यासागर दल-बल सहित डॉक्टर के घर पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। पुलिस मोबाइल नंबर के बारे में भी पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगदारी मांगने वाले की जानकारी जुटा रही पुलिस : एसएचओ
मॉडल टाउन थाना प्रभारी बिजेंद्र कुमार ने कहा कि रंगदारी मांगने वाले मामले में शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा कॉल करने वाले के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पीड़ित को पुलिस सुरक्षा भी मुहैया करा दी गई है। धमकी देने वाले को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed