{"_id":"676465e960d888f2ba01824e","slug":"four-accused-of-cyber-fraud-arrested-by-digitally-arresting-a-woman-rewari-news-c-198-1-rew1001-212986-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: महिला को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी करने के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: महिला को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी करने के चार आरोपी गिरफ्तार
Thu, 19 Dec 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 17रेवाड़ी। महिला को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी करने के मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने मोहल्ला सरस्वती विहार निवासी एक महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 4.49 लाख रुपये ठगने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के नारनौल के पुरानी अनाज मंडी निवासी अजीत व राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव शिवसिंहपुरा निवासी रोहित, कृष्ण कुमार व अजय पाल उर्फ बबलू के रूप में हुई हैं।
पुलिस के अनुसार मोहल्ला सरस्वती विहार रेवाड़ी निवासी एक महिला ने शिकायत में बताया था कि गत 16 दिसंबर को उसके पास एक अनजान नंबर से ह्वाट्सएप पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया कि वह अंधेरी मुंबई से सीबीआई का स्पेशल ऑफिसर राजेश मिश्रा बोल रहा है। उसका केनरा बैंक में एक फर्जी खाता पाया गया है। बाद में उसने वीडियो कॉल की, जिसमें वह पुलिस की वर्दी में था। उसने कहा कि नरेश गोयल धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद है। उसके घर से तुम्हारा आधार कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। अब तुम्हें भी इस मामले में गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस की वर्दी में देखकर वह घबरा गई। उसके साथ आरोपी ने वीडियो कॉल पर दो से तीन घंटे तक बात करते हुए पैसे की मांग की। उसने पहले बताए गए यूपीआई नंबरों पर 99 हजार रुपये और बाद में 3.5 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उससे और पैसों की मांग की गई, तो उसे हकीकत का पता चला। इस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त चार आरोपी जिला महेंद्रगढ़ के नारनौल के पुरानी अनाज मंडी निवासी अजीत व राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव शिवसिंहपुरा निवासी रोहित, कृष्ण कुमार व अजयपाल उर्फ बब्लू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रारंभिक पूछताछ के बाद इस बात का खुलासा हुआ है कि महिला द्वारा ट्रांसफर किए गए पैसे अजीत के खाते में गए थे। अजीत ने रोहित के कहने पर अपना खाता कृष्ण कुमार व अजय पाल उर्फ बब्लू के माध्यम से कमीशन के आधार पर साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।