{"_id":"650de08afa9d9b9adc060844","slug":"four-accused-including-vishal-murder-mastermind-kuldeep-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-4845-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विशाल हत्याकांड के मास्टरमाइंड कुलदीप समेत चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विशाल हत्याकांड के मास्टरमाइंड कुलदीप समेत चार आरोपी गिरफ्तार
Sat, 23 Sep 2023 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 23 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के पॉश इलाके सेक्टर-3 में कॉम्प्लेक्स के निकट 18 सितंबर की रात को फाइनेंसर विशाल की हत्या व लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को काबू कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उन्हें दो दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेजा है। पुलिस ने आरोपियों से पांच मोबाइल, एक बाइक व लूटी गई नकदी में कुछ राशि बरामद कर ली है।
गांव संगवाड़ी निवासी करीब 40 वर्षीय विशाल फाइनेंस का काम करते थे। 18 सितंबर रात को बाइक पर सेक्टर-3 से जा रहे थे। उनके पास बैग में करीब 6 लाख रुपये की नकदी थी। जब वह सेक्टर-3 मार्केट के पीछे गली में पहुंचे तो बाइक पर आए तो आरोपियों ने उनकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया था। साथ ही आरोपियों ने पिस्तौल से विशाल पर गोली मार दी थी। इससे उनकी मौत हो गई थी।
डीएसपी संजीव बल्हारा ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि मामले में चार टीमें कार्य कर रही थीं। सीआईए धारूहेड़ा की टीम ने आरोपियों का पीछा करते हुए गुजरात के भुज जिला के गोठड़ा गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के समीप धनचोरा गांव निवासी कुलदीप, पलवल जिला के जैनाबाद कोली निवासी बलदेव, अलवर जिले के गांव लाठमका निवासी सतनाम व मिठियावास निवासी चरण सिंह के रूप में हुई है। डीएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी कुलदीप विशाल के साथ फाइनेंस कंपनी में कार्य करता था। फरवरी में उसने नौकरी छोड़ दी थी। कुलदीप ने ही वारदात की साजिश रची थी। उन्होंने बताया कि वारदात को पांच आरोपियों ने अंजाम दिया था। चार आरोपियों को काबू कर लिया है जबकि एक आरोपी अभी फरार है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।