फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Four accused, including one carrying a reward of Rs 5,000, arrested in the case of attack on Sarpanch representative

Rewari News: सरपंच प्रतिनिधि पर हमले के मामले में 5 हजार के इनामी समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Mar 2026 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 20 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Four accused, including one carrying a reward of Rs 5,000, arrested in the case of attack on Sarpanch representative
रेवाड़ी। सीआईए धारूहेड़ा प्रभारी निरीक्षक योगेश हुड्डा की टीम ने 26 जनवरी को गांव भालखी में सरपंच प्रतिनिधि पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मुख्य आरोपी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 5 हजार रुपये का इनामी आरोपी भी शामिल है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी गांव माजरा निवासी रविंद्र उर्फ हाथी, राजस्थान के जिला कोटपुतली-बहरोड़ के गांव परतापुर निवासी रवि कुमार, महेंद्रगढ़ के गांव ऊंची भांडोर निवासी सचिन और नवीन उर्फ राधे है। इससे पहले पुलिस इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने वीरवार को मॉडल टाउन थाना में पत्रकारों को बताया कि गांव ढाणी भालखी निवासी सुरेंद्र उर्फ धोलिया ने शिकायत दी थी कि 26 जनवरी को वह ताऊ के बेटे दीनदयाल के साथ गांव के स्कूल में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद वह कार से घर लौट रहे थे। गांव माजरा के अंडरपास के पास अचानक एक बोलेरो कैंपर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद दूसरी गाड़ी आगे लगाकर उनको रोक लिया गया। गाड़ियों से उतरे आरोपियों ने उन्हें जबरन बाहर निकाल लिया और पुराने विवाद का हवाला देते हुए उनके ऊपर हमला कर दिया।

पीड़ित ने बताया था कि एक आरोपी ने उनके ऊपर फायर करने की कोशिश की लेकिन पिस्टल की मैगजीन निकल गई। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से जमकर मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से एक मैगजीन, पांच कारतूस और तेजधार हथियार बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed