{"_id":"65a5805b4d26e883fe08dbaf","slug":"four-accused-arrested-for-selling-illegal-liquor-rewari-news-c-198-1-rew1001-8597-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अवैध शराब बेचने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अवैध शराब बेचने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
Tue, 16 Jan 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 16 Jan 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नरेश निवासी रामनगर काॅलोनी धारूहेड़ा, नरेंद्र उर्फ़ मोनू निवासी मोहल्ला रावली हट, अजय व राजेश निवासी झांसवा जिला झज्जर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 75 बोतल, 02 अध्धे व 01 पव्वा अवैध शराब बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा कि जिले में पुलिस द्वारा गश्त पड़ताल बढ़ाई गई है, विशेष नाके लगाकर आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अगर कोई व्यक्ति किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, शरारत इत्यादि करता पाया गया या सार्वजनिक स्थान पर शराब पीता या बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।