फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Foundation students will get free bus service

Rewari News: बुनियाद के विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त बस सेवा

Mon, 09 Sep 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 09 Sep 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Foundation students will get free bus service
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मिशन बुनियाद केंद्रों में शिक्षा ग्रहण कर वाले विद्यार्थियों को भी अब बस पास की सुविधा दी जाएगी। इससे गांवों में आने वाले विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी।
जिले में स्थित पांच बुनियाद केंद्र में 247 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनमें से अधिकतर विद्यार्थी देहात क्षेत्र के हैं जिन्हें गांव से नियमित पढ़ने आना पड़ता है। ऐसे में उन्हें बस के किराये के रूप में खर्च वहन करना पड़ता है। इसको देखते हुए अब केंद्र के विद्यार्थियों को भी बस पास की सुविधा देने का निर्णय लिया गया है। इससे गांवों से केंद्र में पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों को काफी सहूलियत होगी। अब वे निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। शिक्षा बुनियाद केंद्र के विद्यार्थियों को बस पास जारी करने के संबंध में जिला शिक्षा विभाग ने खंड कार्यालयों को आदेश दे दिए हैं। विद्यार्थियों को मिलने वाले पास निजी व रोडवेज दोनों की बसों में मान्य रहेगा।
विज्ञापन

जिले के करीब 1500 विद्यार्थियों ने बुनियाद योजना के तहत आवेदन किया था, तीन स्तरों पर हुई परीक्षाओं में केवल 247 विद्यार्थी का ही चयन हो सका। शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों का दो लिखित परीक्षाओं व दो काउंसिलिंग के बाद विद्यार्थियों का चयन किया गया है। जिले में पांच बुनियाद केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें विकल्प फाउंडेशन के द्वारा ऑनलाइन कोचिंग दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों को टैबलेट देगा शिक्षा विभाग

दूसरी तरफ शिक्षा विभाग मिशन बुनियाद में चयनित विद्यार्थियों को टैबलेट देगा ताकि विद्यार्थी ऑनलाइन कोचिंग ले पाएं। इसके अलावा ड्रेस और किताबें भी विभाग की ओर से दी जाती हैं। चयनित विद्यार्थियों को केंद्र पर नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन के तहत प्रशिक्षण दी जाती है। इसके साथ ही बुनियाद कार्यक्रम में बच्चों को निशुल्क वर्दी, पाठ्यपुस्तकें, टैबलेट के साथ ही बुनियाद सेंटर तक आने जाने के लिए भत्ता दिया जाता है।

जिले में हैं पांच मिशन बुनियाद केंद्र

जिले में पांच बुनियाद केंद्र हैं। इनमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय बॉयज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोसली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल शामिल है।


वर्जन
मिशन बुनियाद केंद्रों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए बस पास बनवाने के आदेश मुख्यालय की तरफ से आए हैं। इसके लिए आगे की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। मिशन बुनियाद के जिले में पांच केंद्र हैं। इनमें 247 विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। -रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed