{"_id":"676b24d5145e648e680ab0c2","slug":"foundation-level-1-examination-held-at-six-centres-1865-students-participated-rewari-news-c-198-1-rew1001-213189-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: छह केंद्रों पर हुई बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा, 1865 विद्यार्थियों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: छह केंद्रों पर हुई बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा, 1865 विद्यार्थियों ने लिया भाग
Wed, 25 Dec 2024 08:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 25 Dec 2024 08:14 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 24 रेवाड़ी। मिशन बुनियाद के लेवल-1 की परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : जिला जेल में निरीक्षण करते अधिकारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मिशन बुनियाद के बैच 2025-27 के लिए लेवल 1 परीक्षा मंगलवार को जिले के छह परीक्षा केेंद्रों पर हुई। इसमें 1865 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जबकि परीक्षा के लिए 2091 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था।
परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुई। परीक्षा 200 अंकों की थी, जिसमें 50 सवाल शामिल थे। परीक्षा पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाटूसाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी आदि छह केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस दौरान परीक्षा को नकल रहित कराने के लिए मुखिया केंद्रों का निरीक्षण करते नजर आए। फिलहाल परीक्षाएं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई। लेवल 1 की परीक्षा अब हो गई है। इसके बाद लेवल 2 के बाद, लेवल 3 परीक्षा और ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित होगा। लेवल 2 की परीक्षा 28 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। अप्रैल 2025 से चयनित विद्यार्थियों का नया सत्र उनके नजदीकी मिशन बुनियाद केंद्रों पर शुरू होगा।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मिशन बुनियाद प्रोग्राम हरियाणा के विद्यार्थियों को शैक्षणिक और प्रतिस्पर्धात्मक दृष्टि से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभा रहा है। हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग वर्ष 2022 में मिशन बुनियाद प्रोग्राम की शुरुआत की गई थी। यह प्रोग्राम मुख्य रूप से नवमी और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है, ताकि उनके आने वाले प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं की नींव मजबूत हो सके और सरकारी स्कूलों में प्रतिस्पर्धा के स्तर को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
खंड परीक्षा केंद्र-- कुल विद्यार्थियों की संख्या-- उपस्थित विद्यार्थी
बावल-- पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-- 537-- 493
जाटूसाना-- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-- 293-- 242
खोल-- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-- 339-- 308
नाहड़-- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-- 246-- 235
रेवाड़ी-- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-- 348-- 310
रेवाड़ी-- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-- 328-- 277
-- -- -- --
वर्जन
बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा जिले के 6 केंद्रों में हुई। इसमें 1865 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। अब लेवल 2 के बाद, लेवल 3 परीक्षा और ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित होगा। अप्रैल 2025 से चयनित विद्यार्थियों का नया सत्र उनके नजदीकी मिशन बुनियाद केंद्रों पर शुरू होगा।-कपिल पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। मिशन बुनियाद के बैच 2025-27 के लिए लेवल 1 परीक्षा मंगलवार को जिले के छह परीक्षा केेंद्रों पर हुई। इसमें 1865 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जबकि परीक्षा के लिए 2091 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था।
परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुई। परीक्षा 200 अंकों की थी, जिसमें 50 सवाल शामिल थे। परीक्षा पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाटूसाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी आदि छह केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस दौरान परीक्षा को नकल रहित कराने के लिए मुखिया केंद्रों का निरीक्षण करते नजर आए। फिलहाल परीक्षाएं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई। लेवल 1 की परीक्षा अब हो गई है। इसके बाद लेवल 2 के बाद, लेवल 3 परीक्षा और ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित होगा। लेवल 2 की परीक्षा 28 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। अप्रैल 2025 से चयनित विद्यार्थियों का नया सत्र उनके नजदीकी मिशन बुनियाद केंद्रों पर शुरू होगा।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मिशन बुनियाद प्रोग्राम हरियाणा के विद्यार्थियों को शैक्षणिक और प्रतिस्पर्धात्मक दृष्टि से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभा रहा है। हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग वर्ष 2022 में मिशन बुनियाद प्रोग्राम की शुरुआत की गई थी। यह प्रोग्राम मुख्य रूप से नवमी और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है, ताकि उनके आने वाले प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं की नींव मजबूत हो सके और सरकारी स्कूलों में प्रतिस्पर्धा के स्तर को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
खंड परीक्षा केंद्र
बावल
जाटूसाना
खोल
नाहड़
रेवाड़ी
रेवाड़ी
वर्जन
बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा जिले के 6 केंद्रों में हुई। इसमें 1865 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। अब लेवल 2 के बाद, लेवल 3 परीक्षा और ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित होगा। अप्रैल 2025 से चयनित विद्यार्थियों का नया सत्र उनके नजदीकी मिशन बुनियाद केंद्रों पर शुरू होगा।-कपिल पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।