फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   For the first time in the season, the maximum temperature reached 31 degrees Celsius.

Rewari News: सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Thu, 27 Feb 2025 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
For the first time in the season, the maximum temperature reached 31 degrees Celsius.
रेवाड़ी। मौजूदा समय में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है।
विज्ञापन

सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, एक बार फिर से मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। एक और दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 27 फरवरी से 1 मार्च तक सक्रिय रहेगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव सेआंशिक बादल तथा मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 27 फरवरी रात्रि से एक मार्च के दौरान हवाओं और गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना बन रही है, जिससे तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन

एक मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। वहीं, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से अचानक ठंड बढ़ गई थी। अब लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ के असर से अधिकतम तापमान में फिर गिरावट देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed