फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Foot march taken out in protest against the terrorist incident in Delhi

Rewari News: दिल्ली में हुई आतंकवादी घटना के विरोध में निकाला पैदल मार्च

Thu, 13 Nov 2025 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Foot march taken out in protest against the terrorist incident in Delhi
घटना को लेकर विरोध करते प्रोफेसर व विद्यार्थी। स्रोत : ​विवि - फोटो : सिरसागंज में परचून की गोदाम में मिला पटाखों का जखीरा। स्रोतः पुलिस
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय परिसर में कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह के नेतृत्व में नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन के पास हुई आतंकवादी घटना के प्रति शोक व्यक्त करते हुए पैदल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने कहा कि नई दिल्ली के मेट्रो स्टेशन के समीप घटित आतंकवादी हमले में निर्दोष नागरिकों की हुई दुखद मृत्यु एवं घायलों के प्रति विश्वविद्यालय परिवार गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त करता है।
विज्ञापन


यह कायरतापूर्ण कृत्य मानवता के मूल्यों पर सीधा प्रहार है जिसकी विश्वविद्यालय परिवार कठोर शब्दों में निंदा करता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की नापाक हरकतें करने वालों पर कठोर से कठोर कार्रवाई करते होते हुए सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और उनके साहस एवं धैर्य के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त करता है। उन्होंने सभी कर्मचारी एवं विद्यार्थियों से निवेदन किया कि ऐसी घटनाओं के प्रति सामाजिक एकता एवं सद्भाव का संदेश फैलाने में अपना योगदान दें।


पैदल मार्च के बाद सभी शिक्षकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने आतंकवादी घटना में मृतक नागरिकों के लिए मौन रखा और सभी के साथ मिलकर संकल्प लिया कि हम सब आतंकवाद के किसी भी रूप का विरोध करते हुए शांति, एकता एवं मानवता के मार्ग पर अग्रसर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed