फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fluctuations in weather continue, some relief from minimum temperature reaching 8.0 degree Celsius

Rewari News: मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से थोड़ी राहत

Tue, 03 Jan 2023 10:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Fluctuations in weather continue, some relief from minimum temperature reaching 8.0 degree Celsius
ठंड में अपने बच्चे को शॉल ओढ़ाकर ले जाती महिला। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले में मंगलवार को एक बार फिर से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह से ही मौसम साफ रहा, जिससे न्यूनतम तापमान भी 4.5 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन में हल्की धूप की वजह से अधिकतम तापमान में आधा डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम वैज्ञानिक 4 जनवरी से फिर से कड़ाके की ठंड की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भी मौसम में बदलाव हुआ था। सुबह 7 बजे के बाद सड़कों पर घना कोहरा छाया। दोपहर 12 बजे तक सड़कों पर कोहरे की सफेद चादर बिछी रही। न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस था। दोपहर बाद धूप छाए रहने से लोगों को कुछ हद तक राहत मिली थी। सोमवार रात सवा 7 बजे से ग्रामीण इलाका ही नहीं, बल्कि शहर में भी घना कोहरा छा गया। दृश्यता महज 10 मीटर दर्ज की गई। पूरी रात सड़कों पर कोहरा बना रहा, लेकिन मंगलवार की सुबह होते-होते कोहरा पूरी तरह छंट गया। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 4 दिनों कड़ाके की ठंड और कोहरे की संभावना जताई हुई है, लेकिन मंगलवार को जिले के मौसम में बड़ा उलटफेर हुआ और न्यूनतम तापमान ही 8 डिग्री पर आ गया।
विज्ञापन

कोट
तापमान में गिरावट एक सप्ताह तक बनी रहेगी। दिन और रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। कुछ दिन कोल्ड-डे के साथ शीतलहर की स्थिति बन सकती है। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी 7 जनवरी तक बनी रहेगी। क्योंकि 8 जनवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दो दिन ठंड से राहत मिलने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. धर्मबीर यादव, मौसम वैज्ञानिक, बावल कृषि अनुसंधान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed