फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Flower business will flourish on Dhanteras and Diwali

Rewari News: धनतेरस और दीपावली पर महकेगा फूलों का कारोबार

Sun, 12 Oct 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 12 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Flower business will flourish on Dhanteras and Diwali
फोटो :4दुकान में रखे गेंदे के फूल। संवाद - फोटो : udhampur news
रेवाड़ी। त्योहारी सीजन में अन्य वस्तुओं की तरह फूलों की भी मांग बढ़ी है। धनतेरस और दीपावली पर बड़े पैमाने पर फूलों का कारोबार होने की उम्मीद है। दीपोत्सव पर लोग न सिर्फ अपने प्रतिष्ठानों और घरों को फूलों से सजाते हैं। मंदिरों की भी सजावट होती है। इसके अलावा पूजा पाठ में भी फूलों की खपत होती है। इसके साथ ही लगन होने के कारण भी फूलों की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

फूलों की बढ़ती मांग को देखते हुए व्यापारियों ने पहले से ही आर्डर दे दिए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार फूलों के दामों में करीब 10 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी जा रही है। बाजारों में इस समय सबसे अधिक मांग कमल और गेंदा के फूलों की है।
विज्ञापन

कमल का फूल लक्ष्मी पूजा के लिए आवश्यक माना जाता है। गेंदा के फूल और अशोक की लड़ियों से लोग अपने घरों, दुकानों और मंदिरों को सजाते हैं। ऐसे में गेंदा के फूलों की मांग अधिक है। दीवाली के दौरान घरों के मुख्य द्वार, पूजा स्थलों और मंदिरों को इन फूलों से सजाया जाता है। इसके अलावा गुलदावरी और गुलाब जैसे फूल भी इस सीजन में लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूल व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद : फूल व्यापारी कमल सैनी, राहुल यादव और संतोष का कहना है कि दीपावली का त्योहार उनके लिए साल का सबसे बड़ा सीजन होता है। इस बार कमल और गेंदे के फूल की मांग पिछले वर्ष से अधिक रहने की उम्मीद है।
व्यापारी पहले से ही तैयारी में जुट गए हैं, ताकि त्योहारों के दौरान आपूर्ति में कोई कमी न हो सके। फूलों के दामों में इस बार करीब 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। व्यापारियों का कहना है कि इसका मुख्य कारण मौसम में बदलाव और परिवहन खर्च में वृद्धि है।

दिल्ली व अन्यों राज्यों की फूल मंडियों से बड़ी मात्रा में फूल शहर में मंगवाए जा रहे हैं। वर्तमान में गेंदा फूल 120 से 150 रुपये प्रति किलो, जबकि कमल का फूल 15 से 25 रुपये प्रति पीस तक बिक रहा है। त्योहार के नजदीक आते दामों में और इजाफा होगा।
-

फूल --पिछले वर्ष का भाव- -वर्तमान भाव

गेंदा --100--120 प्रति किलो- - 120--150 प्रति किलो


कमल का फूल--12- 20 प्रति पीस- -15-- 25 प्रति पीस


अशोक की लड़ियां--50-70 प्रति जोड़ी- -60-- 80 प्रति जोड़ी

रजनीगंधा--150--180 प्रति किलो- - 170-- 200 प्रति किलो

गुलाब --180--220 प्रति किलो- - 200--250 प्रति किलो


चमेली-- 250--280 प्रति किलो- - 280--320 प्रति किलो

मोगरा-- 300--350 प्रति किलो- - 330--380 प्रति किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed