फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   five pairs holding in hotel

होटल में दबिश, पांच जोड़े पकड़े

Sun, 05 Oct 2014 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रेवाड़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Sun, 05 Oct 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में शनिवार दोपहर पुलिस ने वेश्यावृत्ति की सूचना पर दबिश दी। होटल में तीन हाई एजुकेटेड प्रेमी युगलों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। हालांकि सभी के बालिग होने और वेश्यावृत्ति न होने पर पुलिस ने सभी के परिजनों को बुलाकर चेतावनी देकर उनके सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में वेश्यावृत्ति चल रही है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे डीएसपी वीरेंद्र सिंह सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापामारी की। पुलिस के होटल में पहुंचते ही अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में होटल के कमरों से पुलिस ने तीन प्रेमी युगलों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। होटल के बाहर लोगों की भीड़ के बीच पांचों प्रेमी युगलों को शहर थाने ले जाया गया।
विज्ञापन

यहां पूछताछ में वेश्यावृत्ति की बात सामने नहीं आई। बल्कि कुछ तो लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं या फिर इंजीनियरिंग। पुलिस ने सभी के परिजनों को थाने बुलाया और चेतावनी देते हुए सुपुर्द किया। सूत्रों का कहना था कि युवक-युवतियों ने बर्थ-डे सेलीब्रेशन के नाम पर कमरे बुक करवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के संबंध में रेड की फैली अफवाह
होटल जिले के एक कद्दावर नेता के रिश्तेदार का बताया जा रहा है। चुनावी माहौल के बीच छापामारी देखकर लोगों में चर्चा थी कि चुनाव को लेकर होटल में शराब और पैसे बांटे जा रहे हैं। इस वजह से पुलिस पहुंची है। सूचना के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। हालांकि युगलों को निकलते देख लोग माजरा समझ गए। भीड़ ज्यादा होते देख पुलिस को लोगों को खदेड़ना पड़ा।


सिर्फ पैसा न दें, नजर भी रखें
उम्र के इस पड़ाव में बच्चे कई बार बहक जाते हैं। देशभर में ऐसे कई केस सामने आते हैं, जहां ऊंची शिक्षा और ओहदे वाले परिवार के युवक-युवतियां गलत संगत में पड़कर करियर और इज्जत दोनों खराब कर लेते हैं। ऐसे में इन युवक-युवतियों के साथ ही यह परिवार की भी मौलिक जिम्मेदारी बनती है कि वे बच्चों को शिक्षा के लिए मोटी रकम देने के बावजूद उन पर नजर रखें और अच्छी-बुरी चीजों के बारे में समझाएं भी। जिससे वे इस तरह की गतिविधियों में फंसकर अपना जीवन बर्बाद न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed