फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Five new dengue patients found, number of victims reached 335

Rewari News: डेंगू के पांच नए मरीज मिले, पीड़ितों की संख्या 335 पहुंची

Wed, 20 Nov 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 20 Nov 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Five new dengue patients found, number of victims reached 335
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को बुखार पीड़ित 52 लोगों के रक्त के नमूने लिए, जिसकी जांच में डेंगू के 5 नए मरीज पाए गए। इसके साथ ही जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 335 हो गई है। इनमें से 298 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव के लिए नगर परिषद की ओर से शहर के सभी वार्डों में फॉगिंग अभियान चलाया गया है। टीम अभी तक 22 वार्डों में फॉगिंग कर चुकी है। शहर के विभिन्न स्थानों पर मच्छर नाशक दवा से फॉगिंग करवाई गई है। जहां मलेरिया, डेंगू के मामले आ रहे हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर फॉगिंग कराई जा रही हैं। आमजन से भी अपील की गई कि वे अपने घर या आसपास में पानी का किसी प्रकार जमाव न होने दें। मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है। पानी की टंकी, ड्रम या गमलों में जमा पानी को पूरी तरह साफ करते हुए सुखाना चाहिए।
विज्ञापन


लगातार डेंगू के केस मिलने को लेकर स्वास्थ्य विभाग काफी चिंतित है। प्रतिदिन डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। जिले में डेंगू पर नियंत्रण पाने के लिए सिविल अस्पताल के अलावा निजी लैब व अस्पतालों में अब तक कुल 4934 सैंपल की जांच किए जा चुके हैं। इसके अलावा घरों में व बाहर हौद आदि में भरे पानी में मच्छरों के लार्वा की जांच की गई। जहां मच्छरों के लार्वा पाए गए, उनको नोटिस भी दिया है। 4164 लोगों को नोटिस थमाया गया है। तापमान गिरने के बाद डेंगू के केस में कमी आने की संभावना जताई गई थी लेकिन डेंगू के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। मच्छर का लार्वा पनप रहा है। दिन का तापमान गिरने पर ही मच्छर के लार्वा नष्ट होंगे। वहीं,
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। लार्वा की जांच की जा रही है। लोगों को नोटिस थमाया जा रहा है।


-डॉ. अमित यादव, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed