{"_id":"6a42b8e95830ae1ea1006dff","slug":"five-new-atvms-will-soon-be-installed-at-the-railway-station-premises-rewari-news-c-198-1-rew1001-241023-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेलवे स्टेशन परिसर में जल्द लगेंगी 5 नई एटीवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेलवे स्टेशन परिसर में जल्द लगेंगी 5 नई एटीवीएम
Mon, 29 Jun 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद
रेवाड़ी। स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में लगी चार पुरानी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें (एटीवीएम) हटाकर पांच नई आधुनिक मशीने लगाने की तैयारी की जा रही है। सभी मशीनें आ गई हैं। इनकों स्थापित किया जाना है। इन मशीनों के लगने से यात्रियों को अनारक्षित टिकट के लिए काउंटर पर कतार में नहीं लगना पड़ेगा बल्कि वे आसानी से मशीन से टिकट ले सकेंगे।
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन परिसर में अनारक्षित टिकट के लिए पहले से चार स्वचालित मशीनें लगी हैं जो काफी पुरानी हो चुकी हैं। आए दिन इन मशीनों के खराब होने से यात्रियों को मशीनों के माध्यम से टिकट बनवाने में दिक्कत हो रही थी। यात्रियों को आसानी से जल्द टिकट मिल सके, इसके लिए रेलवे प्रशासन ने पुरानी मशीनों को हटा कर पांच नई आधुनिक ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाने की तैयारी की है।
जल्द ही ये मशीनें स्थापित कर चालू कर दी जाएंगी। नई मशीनें आधुनिक तकनीक से लैस हैं और पहले की तुलना में अधिक तेज और सुविधाजनक हैं। इनसे यात्री आसानी से और कम समय में अनारक्षित टिकट प्राप्त कर सकेंगे। इससे टिकट खिड़कियों पर भीड़ कम होगी और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
जयपुर मंडल की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूजा मित्तल ने बताया कि रेलवे की ओर से कई स्टेशनों पर चरणबद्ध तरीके से पुरानी मशीनों को हटाकर नई ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई जा रही हैं। रेवाड़ी जंक्शन पर पांच मशीनें लगाई जाएंगी। नई मशीनें काफी तेज गति से काम करेंगी। इन्हें इस्तेमाल करना सरल होगा जिससे यात्री इन मशीनों के माध्यम से आसानी से टिकट ले सकेंगे।