Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Five lakh rupees will be given for printing question-answer booklets of class 1st to 12th

Rewari News: कक्षा पहली से 12वीं के प्रश्न-उत्तर पुस्तिकाओं को छपवाने के लिए मिलेंगे पांच लाख

Sat, 01 Jun 2024 03:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 01 Jun 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Five lakh rupees will be given for printing question-answer booklets of class 1st to 12th
रेवाड़ी। जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यालय। फाइल फोटो
रेवाड़ी। राजकीय स्कूलों में सत्र 2024-25 में पहली से 12वीं कक्षा में सेट अर्धवार्षिक परीक्षा व अन्य मूल्यांकन परीक्षाएं होनी हैं। विद्यालय शिक्षा निदेशालय (डीएचई) ने जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर कहा है कि पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए डीईईओ व नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए डीईओ प्रश्न पत्रों को जिला स्तर पर छपवा कर विद्यालयों में भिजवाना सुनिश्चित करवाना होगा।
विज्ञापन

जुलाई से सेट की परीक्षाओं का आयोजन होगा। कक्षा पहली से 12वीं के प्रश्न-उत्तर पुस्तिकाओं को छपवाने के लिए विभाग हर जिले को पांच लाख रुपये की राशि देगा। इस कार्य के लिए यदि अतिरिक्त बजट की मांग होती है तो संबंधित डीईओ व डीईईओ शिक्षा निदेशालय से मांग करेंगे। ई-टेंडर के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया एवं सभी संबंधित प्रक्रियाओं को जिला स्तर पर एक जुलाई से पहले पूरा किया जाएगा। प्रश्न-उत्तर पुस्तिकाओं की छपवाई की प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात 21 दिन के अंदर-अंदर संबंधित डीईओ व डीईईओ द्वारा वेंडर को बिल का भुगतान कर दिया जाएगा अन्यथा वह विभागीय कार्रवाई के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


मामले में किसी भी प्रकार की देरी से जुर्माने का भुगतान संबंधित अधिकारी करेंगे

बिल भुगतान के मामले में किसी भी प्रकार की देरी से जुर्माने का भुगतान संबंधित डीईओ व डीईईओ द्वारा ही वहन किया जाएगा। ऐसे में डीईओ व डीईईओ यह सुनिश्चित करेंगे कि जिस फर्म से मुद्रण संबंधित कार्य करवाया जाना है, उस फर्म के पास सरकार के साथ काम करने का अनुभव हो। सभी खंड की क्लस्टर स्तर पर विषयवार और माध्यम वार विद्यार्थियों की जानकारी सटीक होनी चाहिए। इस जानकारी का मिलान एमआईएस पोर्टल पर उपलब्ध विषयवार छात्र संख्या से किया जाना है। यदि कोई त्रुटि पाई जाती है तो संबंधित क्लस्टर मुखिया से समय रहते दोबारा जानकारी मंगवाई जाए, ताकि विद्यालयों में प्रश्न-उत्तर पुस्तिकाओं का समयानुसार हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन

विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान प्रश्न व उत्तर पुस्तिका को लेकर कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। सेट व अर्धवार्षिक सहित अन्य मूल्यांकन परीक्षाओं को लेकर प्रश्न व उत्तर पुस्तिका छपवाने को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी किया है।
-कपिल पूनिया, डीईईओ रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed