फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   First monsoon rain exposes administration's claims; several areas inundated.

Rewari News: मानसून की पहली बारिश ने खोली प्रशासन के दावों की पोल, कई क्षेत्र जलमग्न

Fri, 03 Jul 2026 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
First monsoon rain exposes administration's claims; several areas inundated.
बारिश के बाद सेक्टर 1 में हुआ जलभराव। संवाद
रेवाड़ी। मानसून की पहली ही बारिश ने रेवाड़ी में नगर परिषद और प्रशासन की जल निकासी व्यवस्था की तैयारियों की पोल खोल दी। शहर के विभिन्न इलाकों में पानी भर गया। इससे आमजन को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश के बाद सेक्टर-1, सेक्टर-3, सेक्टर-4, मॉडल टाउन, सरकुलर रोड, ब्रास मार्केट, मुख्य बाजार, रेलवे रोड, सब्जी मंडी, अनाज मंडी, बावल रोड और बस स्टैंड जैसे प्रमुख क्षेत्र जलभराव की चपेट में आ गए। रिहायशी कॉलोनियों के साथ-साथ शहर के व्यस्त बाजार भी पानी से प्रभावित हुए।
विज्ञापन

स्थिति सबसे खराब ब्रास मार्केट में देखने को मिली, जहां दुकानदारों को खुद सीवर खोलकर पानी निकालने के प्रयास करने पड़े। कई स्थानों पर टैंकर मंगवाकर पानी हटाने की व्यवस्था करनी पड़ी। जलभराव की समस्या देर तक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने मानसून से पहले दावा किया था कि नालों और सीवरेज की व्यापक सफाई की गई है लेकिन जमीन पर स्थिति अलग दिखाई दी। बताया जा रहा है कि केवल करीब 70 प्रतिशत नालों की ही सफाई पूरी हो सकी थी। इसका असर पहली बारिश में ही स्पष्ट नजर आया। दोपहर बाद मौसम साफ होने पर कुछ स्थानों पर जलभराव में धीरे-धीरे कमी देखने को मिली लेकिन कई क्षेत्रों में पानी निकासी की समस्या बनी रही।
---------------------------------------
बारिश से तापमान में गिरावट
सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर करीब 11 बजे तक होती रही। इस दौरान कभी हल्की तो कभी तेज बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था। करीब 8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

स्थानीय लोगों ने उठाई स्थायी समाधान की मांग
सेक्टर-1 निवासी विनोद कुमार ने कहा कि यह समस्या हर मानसून में सामने आती है लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जाता। वहीं सेक्टर-3 निवासी राजीव कुमार ने कहा कि जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत है, ताकि हर साल लोगों को परेशान न होना पड़े।
6 जुलाई तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने 6 जुलाई तक जिले में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट और वातावरण में नमी बढ़ सकती है।

बारिश के बाद सेक्टर 1 में हुआ जलभराव। संवाद

बारिश के बाद सेक्टर 1 में हुआ जलभराव। संवाद

बारिश के बाद सेक्टर 1 में हुआ जलभराव। संवाद

बारिश के बाद सेक्टर 1 में हुआ जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed