फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   First drank alcohol while sitting together in the park, then killed the young man

Rewari News: पहले पार्क में साथ बैठकर पी शराब, फिर कर दी युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Apr 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 16 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
First drank alcohol while sitting together in the park, then killed the young man
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। धारूहेड़ा के टाउन पार्क में युवक की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मृतक युवक की शिनाख्त नहीं कर पाई है, लेकिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बिहार के मुज्जफरपुर निवासी सुनील साहनी है। फिलहाल वह धारूहेड़ा कस्बा में किराये पर रहता था। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल की सुबह धारूहेड़ा में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित टाउन पार्क में एक युवक का शव मिला था। उसकी गर्दन पर चोट के निशान थे। साथ ही पास में रखी कुर्सी पर खून से 2 मोबाइल नंबर भी लिखे हुए थे। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। धारूहेड़ा थाना पुलिस के अलावा सीआईए की टीम भी आरोपी की गिरफ्तारी और मृतक की शिनाख्त को लेकर प्रयास कर रही थी। पुलिस ने सबसे पहले कुर्सी पर खून से लिखे गए मोबाइल नंबर की डिटेल निकाली। नंबर यूज करने वाले लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने सुनील साहनी नाम के युवक तक पहुंच गई। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरा राज खोल दिया।
विज्ञापन

दोनों ने साथ बैठकर पी थी शराब
पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात से पहले रात के समय आरोपी सुनील साहनी और मृतक ने साथ बैठकर पार्क में शराब पी थी। दोनों पहले एक दूसरे को नहीं जानते थे, लेकिन पार्क में मुलाकात के बाद साथ बैठकर शराब पीने लगे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और फिर सुनील ने उसे पहले बुरी तरह पीटा तथा उसके बाद गला घोटकर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed