{"_id":"61534ce78ebc3e0b9d08ed3e","slug":"first-dose-of-corona-vaccine-has-been-administered-to-all-the-characters-in-310-villages-rewari-news-rtk6254157142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 310 गांवों में सभी पात्रों को लग चुकी कोरोना टीके की पहली डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 310 गांवों में सभी पात्रों को लग चुकी कोरोना टीके की पहली डोज
विज्ञापन
युवती को कोरोना की वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत 412 में से 310 गांवों में सभी पात्रों को कोरोना टीके की पहली डोज लग चुकी है। अनुमान है कि आशंकित तीसरी लहर के आने से पहले जिले में सभी वर्गों को पहली डोज लगा दी जाएगी।
इसके अलावा हेल्थ केयर वर्कर्स को 100 प्रतिशत यानी 6680 लोगों को डोज लग चुकी है। वहीं फ्रंट लाइन वर्कर्स को 100 प्रतिशत यानी 8036 लोगों को कोरोना की पहली डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा 60 से अधिक आयुवर्ग ने शत प्रतिशत का आंकड़ा पार करते हुए 1 लाख 2 सौ नवासी बुजुर्गों को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है। 45 से अधिक आयुवर्ग में 83.92 प्रतिशत यानी 1 लाख 25 हजार 9 सौ 9 को व 18 से 44 आयुवर्ग को 82.29 प्रतिशत यानी 370587 को कोरोना टीके की पहली डोज लग चुकी है।
60 से अधिक आयु के लोगों को लगी 100 प्रतिशत वैक्सीन
जिले में हेल्थ वर्कर व फर्ट लाइन वर्कर के बाद टीकाकरण कराने में बुजुर्ग सबसे आगे हैं। इस आयु वर्ग में कुल एक लाख 20 लोगों को टीकाकरण होना था। सोमवार तक सभी बुजुर्गों ने वैक्सीनेशन करा लिया है।
विज्ञापन
मोबाइल वैन के माध्यम से भी लगाए जा रहे हैं टीके:
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मोबाइल वैन का भी शेड्यूल बनाया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में कम टीकाकरण हुआ है, वहां कोशिश की जा रही है कि मोबाइल वैन के माध्यम से टीकाकरण से टीका लगवाएं। पिछले दिनों कई जगह इस माध्यम से डोज लगाई गई है।
इतने लोगों ने लगवाई टीके की पहली डोज:
स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहली डोज का टारगेट 7 लाख 1 सौ 41 रखा गया है। जिनमें से 6 लाख 11 हजार 301 लोगों को कोरोना की पहली डोज लगाई जा चुकी है। इसके साथ ही पूूरे जिले मेें 844990 लोगों को कोरोना की पहली व दूूूसरी डोज लगाई जा चुकी है। जिले में महिलाओं को अब तक 3 लाख 77 हजार 7 सौ 18 को कोरोना की पहली व दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 4 लाख 67 हजार 53 पुरुषों को कोरोना की पहली व दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। दूसरी डोज के लिए हेल्थ केयर वर्कर को 91.52 प्रतिशत यानी 6 हजार 62, फ्रंट लाइन वर्कर को 99.77 यानी 7 हजार 3 सौ 56, 18 से 44 आयुवर्ग को 20.43 प्रतिशत यानी 91 हजार 9 सौ 67, 45 से ऊपर आयुवर्ग को 44.08 प्रतिशत यानी 66 हजार 1 सौ 33, 60 से ऊपर आयुवर्ग को 62.18 यानी 62 हजार 1 सौ 91 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। पहली डोज के लिए अब तक 87.31 प्रतिशत यानी 6 लाख 11 हजार 3 सौ एक व दूसरी डोज के लिए 33. 38 प्रतिशत यानी 2 लाख 33 हजार 689 को कोरोना की डोज लगाई जा चुकी है।