फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Firm formed using laborer's PAN card, revealed when he went to fill ITR

Rewari News: मजदूर के पैनकार्ड से बना दी फर्म, आईटीआर भरवाने गया तो हुआ खुलासा

Thu, 12 Oct 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 12 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Firm formed using laborer's PAN card, revealed when he went to fill ITR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित पाल्हावास गांव निवासी एक मजदूर के पैन कार्ड का दुरुपयोग करते हुए कुछ लोगों ने उसके नाम पर एक फर्म बना दी। इस फर्म के माध्यम से करोड़ों का लेन-देन हुआ है। कुछ दिन पहले जब मजदूर को आईटीआर की जरूरत पड़ी तो वह उसे भरवाने के लिए गया। इस दौरान पता चला कि उसके नाम पर गाजियाबाद में एक फर्म पंजीकृत है। जबकि उसका इस फर्म से कोई लेना-देना नहीं है। पीड़ित की शिकायत पर कसौला थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जिले के गांव साल्हावास निवासी गिर्राज ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। बीते दिन वह अपनी आईटीआर भरवाने के लिए गया था। सीए ने जब उसके पैन कार्ड से संबंधित डिटेल निकाली तो पता चला कि उसके पैन कार्ड के जरिए फर्जी आईडी लगाकर गाजियाबाद के सेक्टर-14 में गिर्राज इंटरप्राइजेज नाम का फर्म पंजीकृत है। इस फर्म का करोड़ों रुपये का टर्न ओवर है। हर माह इसी फर्म के जरिए करोड़ों रुपये का लेनदेन भी हुआ है। इसके साथ ही फर्जी तरीके से जीएसटी भी भरी गई है। फर्म से संबंधित सारी जानकारी जुटाने के बाद गिर्राज ने रेवाड़ी एसपी और कसौला थाना पुलिस से शिकायत की। बताया कि उसके पैन कार्ड का गलत तरीके से इस्तेमाल कर उसके नाम पर ये फर्म बनाई गई है, जिसका करोड़ों रुपये का टर्न ओवर है। पीड़ित ने इस फर्म के खिलाफ केस दर्ज करने का आग्रह किया। एसपी के आदेश पर कसौला थाना पुलिस ने गिर्राज की शिकायत पर फर्जी तरीके से फर्म बनाने वाले आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed