फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Firing on nephews in mutual dispute, accused uncle arrested

आपसी विवाद में भतीजों पर चलाई गोली, आरोपी चाचा गिरफ्तार

Tue, 18 Oct 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Firing on nephews in mutual dispute, accused uncle arrested
बावल। कस्बे के पातुहेड़ा गांव में एक पूर्व सैनिक ने आपसी विवाद में रविवार की रात दो सगे भतीजों को गोली मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां एक को पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस ने गोली चलाने के आरोपी पूर्व सैनिक घनश्याम को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने घायलों के बयान पर मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से एक पिस्टल, दो कारतूस तथा दो खाली खोल बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

जांचकर्ता एसआई राजेश कुमार के अनुसार गांव पातूहेड़ा निवासी रोशनलाल ने बताया कि उनका बेटा अमित कुमार रविवार की रात को उसके भाई घनश्याम की दुकान पर सिगरेट लेने के लिए गया था। आरोप है कि जब अमित ने घनश्याम से सिगरेट मांगी तो वह अकारण कहासुनी करने लगा। इसके बाद घनश्याम ने उसे घर जाने की धमकी, लेकिन अमित सिगरेट देने की बात कहता रहा। इसके बाद आरोपी घर के अंदर गया और अपने बेटे बबलू के साथ पिस्टल लेकर आया तथा अमित पर गोली चला दी। गोली चलने की आवाज सुनकर उसका बेटा हंसराज भी मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद उसे भी गोली मार दी जो उसके पैरों में लगी। इसके बाद वह अपने दोनों बेटों को लेकर अस्पताल लेकर गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के पश्चात दोनों को पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मामले की सूचना के बाद कसौला थानापुलिस ने अस्पताल में पहुंची और घायलों के बयान लिए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करने के पश्चात मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आरोपी घनश्याम को काबू कर लिया। इसके बाद उसके पास एक पिस्तौल, दो खाली कारतूस तथा दो खाली खोल बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
वर्जन:
आरोपी चाचा को पकड़ लिया गया है। उससे एक पिस्तौल, दो खाली कारतूस बरामद किया गया है।
- मनोज कुमार, थाना प्रभारी, कसौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed