फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fire in the shops of Kosli Main Bazaar, loss of crores

कोसली मेन बाजारों की दुकानों में लगी आग, करोड़ों का नुकसान

Mon, 22 Nov 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fire in the shops of Kosli Main Bazaar, loss of crores
कोसली। कोसली के मेन बाजार में रविवार देर शाम दो दुकानों में आग लग गई। धीरे-धीरे आग से दो मंजिला इमारत की छह दुकानों को जद में ले लिया। जिससे इन दुकानों का सामान जलकर राख हो गया। जिसमें करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। मौके पर पहुंची सात फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने लगभग सवा तीन घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कोसली के मेन बाजार में देर शाम अज्ञात कारणों के चलते क्राकरी की दुकान में आग लग गई। धीरे धीरे आग की लपटें दूसरी दुकान तक पहुंच गई। आसपास के लोगों ने पहले तो अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन काबू नहीं पा सके। स्थानीय लोगों द्वारा दुकान मालिकों व कोसली फायर ब्रिगेड की टीम को आग लगने की सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। 10 मिनट के अंदर ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी का पानी समाप्त हो गया। इस दौरान आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। धीरे-धीरे आग ने 2 मंजिला इमारत की 6 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आसपास जिले की फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी मौके पर पहुंची 7 गाड़ियों ने मिलकर सवा 3 घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मौके पर नहीं पहुंचा जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी
कोसली के मेन बाजार में अज्ञात कारणों के चलते लगभग शाम सात बजे आग लग गई थी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के पास कई बार फोन किया लेकिन किसी भी अधिकारी ने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। पुलिस कर्मचारी फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मिलकर आग पर काबू प्रयास करते रहे। ऐसे में सवाल यह है कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी जिला प्रशासन के किसी भी अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी तक नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 गाड़ियों में आग पर पाया काबू
आग की सूचना के बाद कोसली फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू नहीं पा सकी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने जाटूसना व रेवाड़ी फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी, लेकिन फिर भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed