{"_id":"628bd41b470d99085d5c7cb8","slug":"fire-in-electronic-goods-warehouse-rewari-news-rtk647524375","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय अनाज मंडी स्थित एसआरए रिटेलस के नाम के इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। आग से गोदाम में रखे एसी, कूलर, पंखे सहित अन्य सामान जल गया।
सुबह आग और धुआं उठता देख मार्केट के लोगों ने दमकल विभाग, पुलिस और गोदाम मालिक नरेश आहूजा को सूचना दी। सूचना के बाद कोसली, झाड़ली पावर प्लांट और झज्जर से अग्निशमन विभाग की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकान मालिक नरेश आहूजा का कहना है कि मौसम खराब था हो सकता है आग शॉर्ट सर्किट होने से लगी हो।
पुलिस को आग लगने की सूचना मिली थी। अग्निशमन विभाग की गाड़ियों को मौके पर आग बुझाने के लिए बुलवाकर आग बुझ गई है। आग किस वजह से लगी, इसका पता जांच पूरी होने के बाद सामने आएगा। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। -सुमेर सिंह, थाना प्रभारी, कोसली।