फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fire broke out in a paint company, the company was burnt to ashes

Rewari News: पेंट की कंपनी में लगी आग, जलकर राख हुई कंपनी

Thu, 06 Mar 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 06 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a paint company, the company was burnt to ashes
फोटो : 28सेक्टर 9 में एक कंपनी में लगी आग। संवाद - फोटो : एसपी कार्यालय के पास पुलिस कर्मी की बाइक का चालान करते यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल। औद्योगिक कस्बा के फेज 3 सेक्टर 9 में स्थित एक पेंट बनाने वाली कंपनी में रात करीब साढ़े 8 बजे आग लग गई। इस घटना में कंपनी पूरी तरह से जल गई। घटना के समय कंपनी में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
आग लगने की सूचना कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस और दमकल विभाग को दी। जानकारी होने पर सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पहले तो आग बुझाने के लिए करीब चार दमकल की गाड़ियां पहुंचीं लेकिन भीषण आग को देख और गाडि़यां मंगानी पड़ी।कुछ देर बाद दमकल की 6 और गाड़ियां पहुंची । करीब 10 गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। आग इतनी भीषण थी कि दमकल कर्मियों के पसीने छूट गए। आग लगने के कारण कंपनी को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का भी अभी तक पता नहीं चल पाया है। जब कंपनी में आग लगी तो उस वक्त कोई भी कर्मचारी अंदर मौजूद नहीं था। रात के समय केवल सिक्योरिटी गार्ड ही मौजूद रहते हैं। फिलहाल जान माल की किसी प्रकार की हानि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कंपनी में जूते की तली के सोल पर पेंट का भी कार्य होता था।
विज्ञापन


वर्जन

सूचना मिली थी कि रात में सेक्टर 9 में एक पेंट बनाने वाली कंपनी में आग लग गई है। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले में जांच की जा रही है।-संजय, प्रभारी, बावल थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed