{"_id":"65943f970582689dd10e7ad7","slug":"fire-broke-out-in-a-moving-car-driver-and-woman-narrowly-escaped-rewari-news-c-198-1-rew1001-8147-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचा ड्राइवर और महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचा ड्राइवर और महिला
Tue, 02 Jan 2024 10:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 02 Jan 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 08रेवाड़ी। कार में लगी आग को बुझाते हुए। स्रोत: वीडियो ग्रैब
रेवाड़ी। चलती कार में अचानक आग लग गई। बोनट से धुआं उठता देखकर चालक और उसमें सवार महिला नीचे उतर गए। आसपास के लोगों ने कार में आग लगी हुई देख तुरंत अपने स्तर पर ही पानी डालकर आग पर काबू पाया। आई-20 कार दोपहर बाद अभय सिंह चौक की तरफ जा रही थी। कार में चालक के अलावा महिला सवार थी। जैसे ही वह पंडित भगवत दयाल शर्मा चौक के पास पहुंचे तो कार के अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा। शुरुआत में चालक ने इग्नोर कर दिया, लेकिन कुछ सेकेंड में ही धुआं ज्यादा निकलने लगा तो उसने कार रोक दी।
कार में एक दिन पहले ही लगवाई थी सीएनजी किट
इस बीच कार में आग तेजी से फैलने लगी। कार सवार महिला को भी जल्द नीचे उतारा। बाईपास पर रेहड़ी लगाने वाले लोग और दुकानदार तुरंत मौके पर पहुंच गए। बाल्टी से आग पर पानी डाला। करीब 15 मिनट के अंदर ही आसपास के लोगों ने आग पर काबू पा लिया। कार मालिक ने बताया कि उसने पुरानी कार में एक दिन पहले ही सीएनजी किट लगवाई थी। हालांकि, आग किट के सिलेंडर तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा धमाका हो सकता था।