फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Arrival of 25,000 quintals of pearl millet in the grain market; prices expected to rise.

Rewari News: अनाज मंडी में 25 हजार क्विंटल बाजरे की आवक, तेजी आने की उम्मीद

Mon, 21 Sep 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 21 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Arrival of 25,000 quintals of pearl millet in the grain market; prices expected to rise.
अनाज मंडी में बाजरे का लगा ढेर। संवाद
रेवाड़ी। अनाज मंडी में बाजरे की आवक ने अब रफ्तार पकड़ ली है। मंडी में अब तक करीब 25 हजार क्विंटल बाजरा पहुंच चुका है। हालांकि, अभी सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है और किसान व आढ़ती खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल मंडी में पहुंच रहे बाजरे का अधिकांश हिस्सा राजस्थान से आ रहा है। जिले में भी बाजरे की कटाई शुरू होने के साथ इसी सप्ताह स्थानीय आवक बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मंडी में इन दिनों प्रतिदिन बड़ी मात्रा में बाजरा पहुंच रहा है। राजस्थान से सटी सीमा होने के कारण वहां के किसान और व्यापारी भी बाजरा लेकर रेवाड़ी की मंडी में पहुंच रहे हैं। मंडी में आने वाले बाजरे का फिलहाल निजी स्तर पर कारोबार हो रहा है। सरकारी खरीद शुरू नहीं होने के कारण किसान भाव को लेकर भी असमंजस में हैं।
विज्ञापन

जिले के कई क्षेत्रों में बाजरे की कटाई शुरू हो चुकी है। आने वाले दिनों में खेतों से मंडी तक बाजरा पहुंचने लगेगा। इससे मंडी में आवक और बढ़ने की संभावना है। फिलहाल राजस्थान से आने वाले बाजरे के कारण मंडी में आवक बनी हुई है। स्थानीय बाजरे की आवक बढ़ने के बाद मंडी में किसानों की संख्या भी बढ़ सकती है। सरकारी खरीद को लेकर अभी तक मंडी में स्थिति स्पष्ट नहीं है। मंडी प्रशासन की ओर से खरीद के लिए तैयारियां पूरी होने की बात कही जा रही है, लेकिन खरीद शुरू होने का इंतजार है। किसान चाहते हैं कि सरकारी खरीद जल्द शुरू हो, ताकि उन्हें निर्धारित समर्थन मूल्य पर बाजरा बेचने का विकल्प मिल सके।

अनाज मंडी में बाजरे का लगा ढेर। संवाद

अनाज मंडी में बाजरे का लगा ढेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed